महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले अजित पवार की एनसीपी को बड़ा झटका, पार्टी अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा, भरा नामांकन

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले जमकर उथल-पुथल जारी है। उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी होते ही महायुति गठबंधन में शामिल पार्टियों में नेताओं ने जमकर बगावत शुरू कर दी है। महायुति गठबंधन में शामिल अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष समीर भुजबल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं नांदोन विधानसभा क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

बता दे समीर भुजबल छगल भुजबल के भतीजे हैं। मनचाही सीट से टिकट ना मिलने पर भुजबल ने ये कदम उठाया है। हालांकि पहले माना जा रहा था कि समीर शरद पवार की एनसीपी ज्‍वॉइन करेंगे लेकिन उन्‍होंने निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर अपना इरादा साफ कर दिया है।

sameer bhujbal

पार्टी पदाधिकारियों को लिखे पत्र में समीर भुजबल ने पिछले पांच सालों में क्षेत्र में बिगड़ते हालात का हवाला देते हुए नांदगांव से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

पार्टी छोड़ने के बाद समीर भुजबल ने कहा "करीब एक साल पहले आप सभी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे मुंबई अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस भूमिका को निभाते हुए हम बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में हैं। जिला अध्यक्षों से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया गया है। हालांकि, नांदगांव में हालात बेहद खराब हैं। पिछले पांच सालों में इस विधानसभा क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित हो गए हैं। नांदगांव के नागरिकों की बढ़ती मांग को देखते हुए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है।"

बता दें महायुति गठबंधन, जो वर्तमान में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र पर शासन कर रहा है, में शिवसेना, अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शामिल हैं। इस गठबंधन को मुख्य चुनौती महा विकास अघाड़ी से मिल रही है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) शामिल हैं।

राज्य में 20 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होनी है, ऐसे में इन गठबंधनों के भीतर राजनीतिक गतिशीलता पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+