Maharashtra Chunav: अजित पवार का बड़ा एक्शन, दिग्गज नेता को NCP से किया निलंबित, जानें किस बात की दी सजा?
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधान सभा से ठीक पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपनी पार्टी के दिग्गज नेता और मौजूदा एमएलसी सतीश चव्हाण को अपनी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया है। विधायक सतीश चव्हाण को अजित पवार ने छह साल के लिए निलंंबित किया है।
महाराष्ट्र विधान परिषद में औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सतीश चव्हाण ने ऐसी गलती कर दी है जिसका इतना बड़ा खामियाजा उन्हें चुनाव से ठीक पहले भुगतना पड़ रहा है।

दरअसल, महराष्ट्र चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद एनसीपी अजित पवार गुट के विधायक सतीष चव्हाण एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंच गए थे। जिसके बाद अजित पवार की एनसीपी ने उनके खिलाफ ठीक चुनाव से पहले इतना बड़ा एक्शन लिया है।
चव्हाण पर पार्टी की छवि को धूमिल करने वाली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाते हुए पार्टी ने निलंबित किया है। एनसीपी के राज्य अध्यक्ष सुनील तटकरे ने चव्हाण पर पार्टी और सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। सुनील तटकरे ने कहा "सतीश चव्हाण पार्टी और महायुति की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।"
बता दें सतीश उन नेताओं में एक थे जो अजित पवार के साथ शरद पवार से बगावत कर भाजपा से हाथ मिलाकर महायुति गठबंधन वाली महाराष्ट्र सरकार से हाथ मिलाकर सरकार में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications