Maharashtra Chunav: मोदी की तलाशी लिए होते तो अब तक! फिर हेलिकॉप्टर की तलाशी होने पर भड़के उद्धव ठाकरे
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर के सामान की मंगलवार को दोबारा तलाशी लग गई। सोमवार को यवतमाल में और इसके बाद आज मंगलवार को लातूर में उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर में उनके सामान की तलाशी ली गई। लगातार दूसरे दिन हेलिकॉप्टर की तलाशी लेने पर उद्धव ठाकरे आगबबूला हो चुके हैं।
महराष्ट्र चुनाव अभियान कार्यक्रम के दौरान बार-बार हेलिकॉप्टर की तलाशी पर नाराजगी जताते हुए ठाकरे ने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलापुर में थे तब उनके हेलीकॉप्टर की इसी तरह की तलाशी क्यों नहीं ली गई? उन्होंने ओडिशा की एक घटना को याद किया, जहां मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने के लिए एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था।

उद्धव ठाकरे ने कहा "मुझे तलाशी लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है, लेकिन मुझे उन लोगों के खिलाफ शिकायत है जो जानबूझकर ऐसा करवा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा अगर पीएम मोदी की तलाशी लिए होते तो अब तक सस्पेंड हो गए होते।
बता दें सोमवार को महाराष्ट्र के यवतमाल के वानी में शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार संजय डेरकर के समर्थन में रैली करने गए थे। वानी हेलीपैड पर उद्धव ठाकरे के सामान की जांच की गई। जांच अधिकारियों ने ठाकरे के बैग की जांच करने का अनुरोध किया, जिसके कारण उनकी अधिकारियों से हाट टॉक भी हुई जो रिकॉर्ड किया गया।
उद्धव ठाकरे ने निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के हेलीकॉप्टर और सामान के साथ-साथ महाराष्ट्र की रैलियों के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के सामान की भी तलाशी ली गई थी। सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख हस्तियों के सामान की भी इसी तरह की जांच की जाएगी।
उन्होंने पूछा "आप अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा। जिस तरह से आपने मेरा बैग चेक किया, क्या आप उसी तरह से मोदी और शाह का बैग भी चेक करेंगे?"












Click it and Unblock the Notifications