Maharashtra Election: MVA गठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा आज शाम होगी, संजय राउत ने दिया बड़ा अपडेट

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में प्रमुख विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीट शेयरिंग की अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। बुधवार को महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना के नेता संजय राउत ने एमवीए में सीट शेयरिंग को लेकर नया अपडेट दिया है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए संजय राउत ने बताया कि महा विकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना यूटीबी, एनसपी और कांग्रेस की कल रात हुई बैठक में सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय लिया जा चुका है। आज शाम को महाअघाड़ी सीट शेयरिंग की घोषणा कर देगा।

sanjay rahut

एमवीए गठबंधन में सीट शेयरिंग में देरी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा हमारा महाविकास अघाड़ी महाराष्‍ट्र की सत्‍ता पर कब्जा जमाने वाला है इसलिए हमें सोच समझ कर हर फैसला लेना है। उन्‍होंने महायुति गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा उन्‍हें तो अगली सरकार में विपक्ष में बैठना है, वो कुछ भी कर लें हम तो सत्‍ता छीन कर रहेंगे।

महाविकास अघाड़ी में किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें

बता दें सूत्रों के अनुसार कल शाम हुई बैठक में एमवीए में जो सीट शेयरिंग का फॉमूला तय हुआ है उसमें कांग्रेस पार्टी को 105 से 110 सीटें, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 90 से 95 सीटें और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) को 75 से 80 निर्वाचन सीटें मिलने की उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+