महाराष्ट्र में उद्धव-पवार को पावर, शिंदे-अजित कमजोर, विधानसभा चुनाव से पहले BJP के लिए बजी खतरे की घंटी
Maharashtra Election Results 2024: '400 पार' का नारा देने वाली भाजपा इस बार 240 सीटों पर सिमट गई। लोकसभा चुनाव में हालांकि एनडीए गठबंधन को 292 सीटों के साथ सरकार बनाने का मौका मिला है, लेकिन भाजपा अकेले दम पर इस चुनाव में बहुमत हासिल करने में विफल रही। वहीं भाजपो को सबसे बड़ा झटका यूपी में लगा, जहां बीजेपी 62 से घटकर सीटें 33 पर सिमट गई है।
वहीं महाराष्ट्र में भी लोगों ने एनडीए गठबंधन को तवज्जों नहीं दी। BJP की महायुति 17 सीटों पर सिमटी, जबकि विपक्ष का महाविकास अघाड़ी 30 सीटें जीतने में कामयाब रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र में आई कमी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और उसके सहयोगियों के लिए खतरे की घंटी है।

विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने लोकसभा चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को करारा झटका देते हुए महाराष्ट्र की 48 में से 29 सीटें जीत लीं, जबकि विपक्षी कांग्रेस ने 13 सीटें जीतकर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के नतीजे
महाराष्ट्र में कांग्रेस सबसे 13 सीटें जीतने के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आई है। कुल 48 सीटों में से महाविकास अघाड़ी ने 30 सीटों पर कब्जा जमाया है। उद्धव ठाकरे की गुट की शिवसेना यूटीबी को 9 सीटें मिली, जबकि शरद पवार की एनसीपी एसपी 8 सीटें जीतने में कामयाब रही।

वहीं भाजपा समर्थित महायुति को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को केवल 17 सीटें मिलीं। महाराष्ट्र में सीटों की संख्या में इस गिरावट ने भाजपा को आधे से कम सीटों पर समेट दिया।
खुद भाजपा 9 सीटों पर सिमट गई, जबकि शिदे शिवसेना को 7 सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं अजित पवार गुट की एनसीपी महज 1 सीट हासिल कर पाई।
उद्धव ठाकरे का कमबैक
उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने 21 सीटों में से नौ पर बढ़त हासिल की, जबकि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने 10 सीटों में से सात पर जीत हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया, जिससे साफ पता चलता है कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार को पार्टी टूटने के बाद सहानुभूति मिली है। जबकि जनता ने भाजपा समर्थित शिवसेना और एनसीपी को सिरे से खारिज कर दिया। ऐसे में आने वाले राज्य में विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications