महाराष्ट्र चुनाव 2024: क्या टूट जाएगा महायुति गठबंधन? बैग के बाद उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की तलाशी
महाराष्ट्र के महासंग्राम में मतदान दिवस नजदीक आने के साथ ही सियासी पारा गर्म होता जा रहा है। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बैग के बाद हेलिकॉप्टर की तलाशी पर सियासत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव के बाद महायुति गठबंधन टूट भी सकता है। उद्धव ठाकरे कल यवतमाल और आज सोलपुर में तलाशी लिए जाने तिलमिलाए हुए हैं।

सोमवार को यवतमाल में हुआ यह था कि चुनावी रैली करने आए तो हेलीपैड पर उद्धव ठाकरे का हेलिकॉप्टर उतरा। तब वहां खड़े चुनाव आयोग के ऑफिसर ने उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच की। इसके बाद अफसरों ने उद्धव ठाकरे से जांच के लिए उनका बैग मांगा। इस बात से वह नाराज हो गए। जांच के लिए उन्होंने बैग तो दे दिया, लेकिन कर्मचारियों से सवाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
बाद में शिवसेना (यूबीटी) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉ. हम बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान में सभी के लिए समान न्याय मानते हैं, लेकिन सिस्टम को अपने हाथों में लेकर और लोकतंत्र को कुचलकर शासन करने वाले दिल्लीवासियों ने हर स्तर पर उस संविधान का अपमान करने की ठान ली है।
आज वाणी में कुछ अधिकारियों ने उद्धव साहब के सामान की जांच की। जो हुआ वह बहुत बढ़िया था। वह टैक्स से क्यों डरता है? लेकिन अब कमलाबाई और गद्दारों के सामान का भी ऐसा ही निरीक्षण किया जाना चाहिए! लोगों को समझना चाहिए कि बक्से कौन, कहां से और कैसे ले जा रहा है और चोर को छोड़कर संन्यासी को फांसी पर लटकाने की कोशिश कौन कर रहा है।
आज उस्मानाबाद में औसा सीट पर प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। जैसी ही उद्धव ठाकरे का हेलीकॉप्टर लैंड किया चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंच गई। इसके बाद हेलीकॉप्टर की चेकिंग की गई। एक दिन पहले यानी सोमवार को भी उद्धव के हेलीकॉप्टर और उसमें रखी चीजों की चेकिंग हुई थी। खुद उद्धव ठाकरे ने चेकिंग का वीडियो बनाया था।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में महाभारत चल रही है। 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक साथ छह बड़ी पार्टियां उतरीं हैं। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवेसना (एकनाथ शिंदे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) व महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवेसना (उधव ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications