Maharashtra: संजय राउत के बयान पर कांग्रेस ने दिए अपने तल्ख तेवर, साफ किया पार्टी का रुख
Maharashtra Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। शिवसेना यूबीटी के सदस्य संजय राउत ने हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद तल्ख टिप्पणी की है, जिससे हलचल मच गई है। दरअसल, उन्होंने कहा,'अगर कांग्रेस आगामी महाराष्ट्र चुनाव में अकेले उतरने का इरादा रखती है, तो उसे अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।'
संजय राउत के इस बयान पर कांग्रेस ने अपने तल्ख तेवर दिखाते हुए पार्टी का रुख साफ कर दिया। एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने कहा है कि महाराष्ट्र चुनाव स्वतंत्र रूप (अकेले) से चुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया है कि कांग्रेस एमवीए गठबंधन का हिस्सा है।

शुरुआत में हम एनसीपी के साथ गठबंधन में थे और शरद पवार ने शिवसेना को साथ लिया था। खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन के बारे में कांग्रेस ने अपना रुख दोहराया है और शरद पवार से सहमति जताते हुए कहा है कि चुनाव नतीजों के बाद ही फैसला लिया जाना चाहिए कि कौन सीएम बनेगा।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इसको लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। खास तौर पर तब जब संजय राउत ने महाविकास अघाड़ी से मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद की घोषणा करने के लिए एकजुट मोर्चा बनाने का आह्वान किया। राउत की टिप्पणियों को राजनीतिक जानकर हरियाणा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद उसे चुनौती देने की कोशिश के रूप में देख रहे है।
वहीं, संजय राउत की टिप्पणी के जवाब में महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा,'किसका अहंकार बड़ा है यह आने वाले चुनाव में दिख जाएगा। उस वक्त आपको पता चलेगा कि किसका अहंकार खत्म हो गया है।' उन्होंने ये भी कहा कि हम संजय राउत से पूछेंगे कि क्या उन्होंने जानबूझकर यह सब बयानबाजी की?
सार्वजनिक रूप से इस तरह की बात करना या इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि संजय राउत ने यह बात किस आधार पर कहा...या लिखा..मुझे नहीं पता, लेकिन आप सार्वजनिक रूप से गठबंधन पर इस तरह से आरोप नहीं लगा सकते। संजय राउत के बयान से हमें आपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications