Maharashtra Election 2024: सीएम एकनाथ शिंदे का नामांकन दाखिल, कोपरी-पचपाखड़ी से लड़ रहे चुनाव
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे में कोपरी-पचपाखड़ी निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। शिवसेना नेता ने एक रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें वे एक सुसज्जित रथ पर सवार हुए।
वहीं थाणे से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने नामांकन दाखिल किया और कहा, "ठाणे का रंग हमेशा भगवा था, और वैसा ही रहेगा। सीएम एकनाथ शिंदे अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। वह रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतेंगे, वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे, महायुति के साथ रहें"

रोड शो में दिखा शक्ति प्रदर्शन
नामांकन दाखिल करने के लिए सीएम एक नाथ शिंदे का काफिला पहले आनंद आश्रम में दिवंगत दिघे को श्रद्धांजलि देने पहुंचा। यहां शिंदे ने आरती आरती आर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे रथ के रूप में तैयार एक वाहन में सवार हुए। सीएम शिंदे के रोड शो में सैकड़ों समर्थक शामिल हुए।
शिंदे के समर्थक हाथों में शिवसेना के झंडे थामे हुए थे और वे मुख्यमंत्री के बड़े पोस्टर लिए हुए थे। शिंदे का रोड शो मोडेला चेक नाका स्थित दत्त मंदिर से शुरू हुआ और ठाणे की मुख्य सड़कों से होकर गुजरा। आईटीआई केंद्र तक पहुंचने तक रोड शो लगभग दो घंटे चला। बाद में सीएम शिंदे ने आईटीआई केंद्र में दोपहर 1.30 बजे के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया।












Click it and Unblock the Notifications