महाराष्ट्र: नागपुर में 'आफत' की बारिश, महिला समेत 4 लोगों की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नागपुर में बीती रात हुई बारिश लोगों पर आफत बनकर बरसी। नागपुर में शनिवार को 4 घंटे में ही 4 इंच यानी 100 मिलीमीटर बारिश हो गई। कई निचले इलाकों में पानी घुस गया है। मौसम विभाग की ओऱ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि नागपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण बिस्तर पर पड़ी लकवाग्रस्त 53 वर्षीय महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने देर शाम मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेंद्रगढ़ में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के घर में पानी घुस गया था। वह पैरालिसिस के चलते चल नहीं पाती थी। रेसक्यू टीम को सुबह महिला का शव मिला। संध्या धोरे के घर में घुस गया। इस दौरान, अन्य रिश्तेदार घर से निकलने में सफल रहे, लेकिन लकवाग्रस्त की शिकार संध्या धोरे घर में ही छूट गईं। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर शनिवार शाम को धंतोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील चौराहे के पास एक 'नाले' से अज्ञात शव बरामद किया गया। उधर अयोध्या नगर के रहने वाले चाय विक्रेता संजय शंकर गाडेगांवकर (52) की शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात तीन बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर के एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।
अब तक करीब 500 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मूक-बधिर बच्चों के स्कूल से 70 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। राहत बचाव के लिए सेना की दो यूनिट को भी बचाव कार्य में लगाया है। रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्थायी शिविरों में ठहराया गया है उन्हें भोजन और जरुरत का सामान भी दिया जा रहा है। स्कूल कॉलेज बंद रखे गए हैं।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी नागपुर समेत महाराष्ट के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी कई जिलों में भारी बारिश का आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications