ठाकरे गुट के 'MP-MLA संपर्क वाले' दावे पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने कसा तंज, कहा- वहां जैसी असंतुष्टि कहीं नहीं

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के संपर्क में शिदें गुट के सांसद विधायक वाले दावे को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ठाकरे गुट में जैसी असंतुष्टि है वैसी कहीं नहीं है।

maharashtra deputy CM Fadnavis

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के सांसद विनायक राउत ने दावा करते हुए कहा था कि एकनाथ शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद संपर्क में बने हुए हैं। इस दावे पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने करारा जवाब देते हुए कि ठाकरे गुट में ही असंतुष्टि बनी हुई है।

महाराष्ट्र में ठाकरे गुट की तरफ से दावा किया जा रहा है कि 9 सांसद और 22 विधायक असंतुष्ट हैं। कैबिनेट विस्तार या सरकार के काम काज से नाराज होकर ठाकरे गुट के संपर्क में हैं। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पूरा ठाकरे गुट ही असंतुष्ट है। जिस तरह की असंतुष्टि वहां है वैसी कहीं भी नहीं है।

बता दें कि निजी चैनल में इंटरव्यू देते हुए विनायक राउत ने अपना पक्ष रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत, मंत्री शंभूराज देसाई और सांसद गजानन कीर्तिकर का नाम लिया। इसके बाद शिंदे सरकार के मंत्री शंभूराज देसाई विनायक राउत पर भड़क गए।

शंभूराज देसाई ने कहा कि वो उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं, ये पूरी तरह से गलत है। विनायक राउत दो दिन में अगर अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो वो मानहानि का केस कर देंगे। हमने बयान दिया था कि महाविकास अघाड़ी के विधायक हमारे संपर्क में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+