"बम से उड़ा दूंगा", महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मिली धमकी, जांच में जुटी मुंबई पुलिस
Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को अज्ञात शख्स ने धमकी दी है कि मैं तुम्हारी गाड़ी को बम से उड़ा दूंगा। शिवसेना प्रमुख और राज्य के डिप्टी सीएम के लिए मिली ऐसी धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र की गोरेगावं की पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है और उस शख्स की तलाश शुरू कर दी है जिसने ये धमकी दी है।
बता दें ये धमकी भरा कॉल अज्ञात शख्स ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस, जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन, मंत्रालय और अन्य दो जगहों पर किया। जिसके बाद मुंबई में हडकंप मच गया है।

पुलिस ये जांच कर रही है कि ये कॉल किसके द्वारा और कहां से किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार ये कॉल गुरुवार को सुबह गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों और महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय मंत्रालय के कंट्रोल रूम को मिला।
"एकनाथ शिंदे की कार बम से उड़ा दूंगा"
पुलिस ने बताया कि पुलिस स्टेशनों और मंत्रालय को फोन करने वाले ने डिप्टी शिंदे एकनाथ शिंद की कार को बम से उड़ा देने की धमकी दी। जिसके बाद एकनाथ शिंदे के आवास और उनकी काफिले में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
कहां पर हैं एकनाथ शिंदे?
बता दें गुरुवरार को दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के लिए आयोजित रेखा गुप्ता और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ दिल्ली में हैं। खबरों के अनुसार एकनाथ शिंदे इसके बाद इंपीरियल होटल में एडीए के मुख्मयंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।
पहले भी एकनाथ शिंदे को मिली थी जान से मारने की धमकी
याद रहे ये डिप्टी सीएम को ये पहली बार धमकी नहीं मिली है। ठीक एक माह पहले भी एकनाथ शिंदे को धमकी मिली थी। जिसके बाद पुसिल ने एक 27 साल के शख्स को अरेस्ट किया था। इस शख्स ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। शिवसैनिकों की शिकायत पर हितेश धेंडे को अरेस्ट किया था। इस शख्स ने अपने दोस्त के मोबाइल से इंस्टाग्राम के जरिए ये धमकी भरी पोस्ट की थी।












Click it and Unblock the Notifications