महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस करेंगे मॉरीशस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार (28 अप्रैल) को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ की उपस्थिति में मॉरीशस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Devendra Fadnavis NEWS: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का 28 अप्रैल यानी आज मॉरीशस में लोकार्पण होगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ शिवाजी महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। फडणवीस दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह मॉरीशस पहुंचे।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जानकारी एक वीडियो ट्वीट कर भी दी है। फडणवीस ने कहा है कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि विदेश में भी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जा रही है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मॉरीशस में 75 हजार से अधिक मराठी भाई-बहन रहते हैं। इसमें ज्यादातर सातारा, पुणे, रत्नागिरी और कोंकण के लोग शामिल हैं। इन लोगों ने विदेशों में मराठी परंपरा और संस्कृति को जिंदा रखा है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इन मराठी भाइयों के लगभग यहां 54 संगठन हैं। इन सभी संगठनों ने मॉरीशस मराठी मंडली फेडरेशन बनाया है। इस फेडरेशन की नींव 1 मई 1960 को रखी गई थी।
बता दें कि मॉरीशस में शिव जयंती, महाराष्ट्र दिवस, गणेश चतर्थी, गुड़ी पड़वा बड़ेधमू धाम सेमनाया जाता है। मॉरीशस में महाराष्ट्र भवन भी बनाया गया है।
मॉरीशस में देवेंद्र फडणवीस का और क्या है प्लान?
मॉरीशस के कारोबारी समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस विभिन्न कंपनियों के साथ चर्चा और बातचीत करेंगे।
महाराष्ट्र सरकार और विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र की व्यापारिक कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। फडणवीस मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन के साथ मुलाकात भी करेंगे और बाद में प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications