20 अगस्त को जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 20 अगस्त को जापान की पांच दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे। 20 से 25 अगस्त तक इस यात्रा के दौरान फडणवीस जापान में निवेशकों से मिलेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मिलने की संभावना है।

फडणवीस को जापान की सरकार नें राजकीय अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। देवेन्द्र फडणवीस की जापान के निवेशकों के साथ हो रही इस बैठक में भारत के उद्योग विभाग और एमएमआरडीए के अधिकारी भी होंगे।
महाराष्ट्र में निवेश हासिल करने के लिए काम कर रहे फडणवीस का सुमितोमो, एनटीटी और सोनी जैसी कंपनियों के साथ बिजनेस मीटिंग करने का प्रोग्राम है । इसके अलावा महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस जापान में बुलेट ट्रेन और टोक्यो मेट्रो का भी दौरा करेंगे।
इसके अलावा वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, व्यापार मंत्री और पर्यटन मंत्री के साथ उनकी मीटिंग होगी। देवेन्द्र फडणवीस जेआईसीए के अधिकारियों से भी मिलेंगे जिन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट में निवेश किया है। साथ ही जेट्रो और जापान-भारत एसोसिएशन के अधिकारियों से भी फडणवीस मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications