मॉरीशस दौरे पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस, द्विपक्षीय संबंधों को लेकर साइन किया MoU
द्विपक्षीय वार्ता के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम मॉरीशस दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात की।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस इन दिनों मॉरीशस की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ और राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन से मुलाकात की। साथ ही महाराष्ट्र और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत बनाने पर सकारात्मक चर्चा की गई।
मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड मॉरीशस (ईडीबी) और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। साथ ही उन्होंने कहा कि ये कदम महाराष्ट्र और मॉरीशस के बीच व्यापारिक संबंधों और मजबूत संपर्क का मार्ग प्रशस्त करेगा।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मॉरीशस के मोका में छत्रपति शिवाजी महाराज की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने मॉरीशस मराठी मंडली फेडरेशन को मॉरीशस में महाराष्ट्र भवन के विस्तार के लिए 8 करोड़ रुपये और 10 छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।
देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्विटर पर लिखा कि मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की। वो एक अच्छे नेता है जिन्होंने कई सालों से भारत और मॉरीशस के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही कई मामलों पर सकारात्मक चर्चा हुई जो महाराष्ट्र मॉरीशस को और भी उन्नत दिशा की ओर ले जाएगा।
वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन के साथ मुलाकात की। मॉरीशस के राष्ट्रपति के बारे में बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उनका विशाल ज्ञान और अनुभव सुनने में बेहद ही व्यवहारित था। उन्होंने महाराष्ट्र और मॉरीशस को आगे बढ़ाने के तरीकों पर हमारा मार्गदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications