महाराष्ट्र के अकोला में हुई हिंसा पर एक्शन में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, घटना की जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र के अकोला में हुई हिंसक झड़प के लिए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

महाराष्ट्र के अकोला के ओल्ड सिटी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में दो गुटों में झड़प हो गई। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। इस हिंसक घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना के गहन जांच के आदेश दे दिए हैं।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम कार्यालय से बताया गया कि अकोला की घटना को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बीती रात से ही डीजीपी के साथ-साथ अकोला पुलिस के भी संपर्क में रहे। वहीं, अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण और इलाके में शांति है। अब तक करीब 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं, डिप्टी सीएम ने भी घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं।
बता दें कि अकोला में दो समूहों में पथराव और सड़क पर हंगामा का वीडियो वायरल हुआ। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, भारी भीड़ ने ओल्ड सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर मार्च निकाला। इलाके में हुई हिंसक झड़प में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल करना पड़ा।
अकोला के एसपी संदीप घुगे ने इस घटना को लेकर कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जिला कलेक्टर के आदेश पर अकोला शहर में धारा 144 लागू है। हालांकि झड़प की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications