'मुझे और BJP नेताओं को जेल भेजने का दिया गया था ठेका', देवेंद्र फडणवीस ने MVA को कुछ यूं घेरा

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पिछली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। फडणवीस ने कहा, 'पिछली सरकार ने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर मुझे और बीजेपी के अन्य नेताओं को फंसाने और जेल भेजना का 'ठेका' दिया था।'

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान झूठे मामले बनाकर मुझे गिरफ्तार करने की साजिश रची गई थी। लेकिन, हम उस समय इन सभी साजिशों को उजागर करने में सफल रहे। हमने सीबीआई को इसके वीडियो सबूत भी दिए।

Devendra Fadnavis

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि आज भी हमारे पास वीडियो सबूत है। खबर के मुताबिक, फडणवीस ने कहा, 'एमवीए के दौरान कुछ अधिकारियों को मेरे, गिरीश महाजन, प्रवीण दारकेकर जैसे हमारे कई नेताओं को जेल में डालने का ठेका दिया गया था।'

कहा कि कुछ अधिकारियों ने ठेका लिया भी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके क्योंकि उस समय कई अधिकारियों ने ऐसे मामले बनाने से इनकार कर दिया था। बता दें कि डिप्टी सीएम फडणवीस मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के उस आरोप के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उन पर भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के लिए दबाव डाला था। पीटीआई ने फडणवीस के हवाले से कहा, 'उन्होंने (सिंह ने) मुझे और अन्य भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करने के प्रयासों के बारे में जो कहा वह पूरी तरह सच है।'

उन्होंने केवल एक घटना के बारे में बात की, लेकिन ऐसी चार घटनाएं हैं जिनमें मुझे झूठे मामलों में गिरफ्तार करने की साजिश रची गई। दरअसल, परमबीर सिंह ने दावा किया कि इस मामले में मौजूदा डिप्टी सीएम फडणवीस को भी फंसाने की कोशिश थी। पूर्व कमिश्नर ने कहा कि 'उन्हें ये भी पता चला कि मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे को भी अर्बन लैंड सीलिंग मामले में फंसाने की कोशिश की गई थी। मेरे पास इसके सबूत भी हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+