राजनीति में कोई स्थायी शत्रु और कोई स्थायी मित्र नहीं होता: अजित पवार ने तोड़ी चुप्पी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि राजनीति में कोई स्थायी शत्रु और कोई स्थायी मित्र नहीं होता। सभी जाति और धर्म के लोगों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बारामती के एक कार्यक्रम में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन वाली सरकार में शामिल होने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि हम लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए बीजेपी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन या महायुति में शामिल हुए हैं।

पवान ने आगे यह भी कहा कि हमने राज्य के विकास के लिए यह फैसला लिया है। राजनीति में कोई स्थायी शत्रु और कोई स्थायी मित्र नहीं होता... हम महाराष्ट्र में सभी को बताना चाहते हैं कि भले ही हम महायुति में हैं, लेकिन सभी जाति और धर्म के लोगों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar

वहीं, अजित पवार ने सब्जी के बढते दामों की भी चर्चा की। उन्होंने खासकर टमाटर की तरह प्याज के रफ्तार पकडते दामों को लेकर कहा कि जब प्याज का मुद्दा उठा तो कई लोगों के फोन आए। विपक्ष हमेशा गलत जानकारी देता है। मैंने धनंजय से दिल्ली चलने को कहा। धनंजय ने जाकर अधिकतम सहायता का अनुरोध किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तुरंत 2 लाख मीट्रिक टन प्याज 24 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा।

बारामती शरद पवार का गढ़

आपको बता दें कि बारामती राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार का गढ़ माना जाता है। यहां आकर अजित पवार गरजे। रैली में अजित पवार ने अपने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन वाली सरकार में जाने की पीछे की वजह पर से पर्दा उठाया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बारामती को विकास की राह पर ले जाना है। मैं आपका भरोसा टूटने नहीं दूंगा। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार महाराष्ट्र के विकास पर अग्रसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+