महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन पर पुणे में बंद रहेंगी सभी दुकानें, आवश्यक सेवाओं पर दी जाएगी छूट
महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन पर पुणे में बंद रहेंगी सभी दुकानें, आवश्यक सेवाओं पर दी जाएगी छूट
पुणे, 17 सितंबर: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा है कि 19 सितंबर को गणेश विसर्जन के अवसर पर पुणे शहर, पुणे छावनी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी। वहीं रेस्टोरेंट और होटल खुले रहेंगे। हालांकि आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी। कोरोना महामारी को देखते हुए गणेश विसर्जन पर महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला लिया है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए डॉक्टरों ने फेस्टिवल सीजन में ज्यादा भीड़ ना बढाने को कहा है। इसलिए राज्य सरकार ने सतर्कता बरतते हुए गणेश विसर्ज शांति से करने की अपील की है।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने यह भी कहा है कि रेस्टोरेंट और होटल खुले रहेंगे। लॉकडाउन पुणे शहर, पुणे छावनी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा। 10-दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव, जिसमें आमतौर पर शहर की सड़कों पर लाखों की भीड़ देखी जाती है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए महाराष्ट्र में काफी सावधानियां बरती जा रही हैं।
सामुदायिक पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो इसके लिए कई मंडलों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन 'दर्शन' या उनकी मूर्तियों के प्रसारण की व्यवस्था की है। सरकार ने जनता से अपील की है कि इस त्योहार को शांति से मनाया जाए।
इससे पहले, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि लोगों का स्वास्थ्य किसी भी त्योहार से ज्यादा महत्वपूर्ण है और नागरिकों से कोरोनो वायरस के सभी नियमों का पालन करने को कहा है।
मुंबई में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत 10 से 19 सितंबर के बीच पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इस दौरान शहर में किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं होगी और भक्तों को गणेश पंडालों में भी जाने की अनुमति नहीं होगी। गृह विभाग ने जहां एक सर्कुलर जारी कर पंडालों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं भगवान गणेश की प्रतिमाओं की ऊंचाई भी प्रतिबंधित कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications