अजित पवार ने पीएम मोदी के सामने राज्यपाल कोश्यारी पर कसा तंज, कहा-पदों पर आसीन कुछ लोग...
पुणे, 06 मार्च: महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच चल रही तनातनी अब खुलकर मंच पर आ गई है। डिप्टी सीएम अजित पवार ने रविवार को पीएम मोदी के सामने भगत सिंह कोश्यारी पर इशारों इशारों में कटाक्ष किया। अजीत पवार ने रविवार को कहा कि उच्च पदों पर बैठे कुछ लोग अनावश्यक टिप्पणी कर रहे हैं और यह राज्य के लोगों को स्वीकार्य नहीं है। प्रत्यक्ष रूप से उनका यह बयान राज्यपाल पर केंद्रित था।

पुणे के एमआईटी कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की उपस्थिति में डिप्टी सीएम अजित पवार ने राज्यपाल पर तंज कसते हुए कहा कि, वह प्रधानमंत्री के संज्ञान में एक बात लाना चाहते हैं कि उच्च पदों पर आसीन कुछ लोग इन दिनों अनावश्यक टिप्पणियां कर रहे हैं जिन्हें महाराष्ट्र एवं इसके लोग स्वीकार नहीं कर सकते।
छत्रपति शिवाजी महाराज और उनकी माता राजमाता जिजाऊ ने स्वराज्य स्थापित किया. महात्मा ज्योतिबा फुले और क्रांतिज्योति सावित्री फुले (महाराष्ट्र के दोनों समाज सुधारकों) ने स्त्री-शिक्षा की बुनियाद डाली. हमें किसी के प्रति बिना कोई क्षोभ रखे तथा विकास कार्यों के बीच में राजनीति को लाए बगैर उनकी धरोहर को आगे ले जाने की जरूरत है। दरअसल मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी के बारे में कोश्यारी ने एक टिप्पणी की थी।
अजीत पवार ने कहा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज और उनकी माता राजमाता जिजाऊ ने स्वराज्य स्थापित किया। महात्मा ज्योतिबा फुले और क्रांतिज्योति सावित्री फुले (महाराष्ट्र के दोनों समाज सुधारकों) ने स्त्री-शिक्षा की बुनियाद डाली। हमें किसी के प्रति बिना कोई क्षोभ रखे तथा विकास कार्यों के बीच में राजनीति को लाए बगैर उनकी धरोहर को आगे ले जाने की जरूरत है।
भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले रविवार को औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज और चंद्रगुप्त मौर्य का उदारहण देते हुए गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला था। उन्होंने कहा था, इस भूमि पर कई चक्रवर्तियों (सम्राट), महाराजाओं ने जन्म लिया, लेकिन चाणक्य न होते तो चंद्रगुप्त के बारे में कौन पूछता? समर्थ (रामदास) न होते तो छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कौन पूछता। इस बयान के बाद कई मराठा संगठनों ने भी उनकी इस टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कोश्यारी को राज्यपाल पद से हटाने की मांग तक कर डाली।












Click it and Unblock the Notifications