3 मई तक मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने के राज ठाकरे के अल्टिमेटम पर अजित पवार ने दिया ये जवाब
मुंबई, 13 अप्रैल। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे नए मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर प्रदेश सरकार को अल्टिमेटम दिया है। राज ठाकरे ने प्रशासन को 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टिमेटम दिया है। वहीं राज ठाकरे के इस अल्टिमेटम पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि राज ठाकरे को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। पवार ने कहा कि राज ठाकरे को इतनी अहमियत देने की जरूरत नहीं है, जब समय आएगा तो मैं निश्चित ही जवाब दूंगा। मेरे पास हर सवाल का जवाब है।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि राज ठाकरे प्रदेश सरकार को 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का समय दिया है। थाणे में एक रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि अगर शिवेसना की अगुवाई वाली सरार 3 मई तक लाउडस्पीकर को नहीं हटाती है तो मनसे के कार्यकर्ता सभी मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। इससे पहले राज ठाकरे ने कहा कि ऐलान किया था कि राज्य सरकार को सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटाना चाहिए, उनका दावा है कि इससे लोगों को असुविधा होती है।
राज ठाकरे ने कहा कि मैं नमाज के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन लोगों को अपनी आस्था का पालन अपने घर के भीतर करना चाहिइए और दूसरे लोगों के लिए मुश्किल नहीं खड़ी करनी चाहिए। राज ठाकरे के भाषण के बाद मनसे समर्थकों ने मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीस बजायाथा, जिसके बाद पुलिस ने उनके उपर कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को राज ठाकरे ने एक बार फिर से कहा है कि अगर सरकार 3 मई तक लाउडस्पीकर नहीं हटाती है तो उसके बाद वह और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जो करेंगे उसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications