'उन्हें राजनीति और बजट की समझ नहीं', महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा उद्धव ठाकरे को राजनीति और बजट की समझ नहीं हैं।
शासन अपल्या दारी कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें राजनीति और बजट की समझ नहीं है। वहीं, शिवसेना बीजेपी और एनसीपी लोगों के जीवन में पॉजिटिविटी लाएगी।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व सीएम को राजनीति और बजट मामलों की समझ नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार, जिसमें शिवसेना-बीजेपी-एनसीपी(अजीत पवार गुट) शामिल है, ये जुड़ाव आम नागरिकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

शासन अपल्या दारी (सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे पिछले सीएम कहते थे कि उन्हें राजनीति, बजट, सहकारी और कई अन्य चीजों की समझ नहीं है। इसलिए (शरद) पवार साहब ने अपनी किताब में लिखा है कि वो (उद्धव) राजनीति भी नहीं जानते हैं। वहीं, फडणवीस ने कहा कि हम सब कुछ जानते हैं- बजट, अर्थशास्त्र और पॉलिटिक्स।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान नेतृत्व के बारे में बात करते हुए कहा कि हम एकनाथ शिंदे को लाए और अब हम अजीत दादा (पवार) को लेकर आए हैं। हमारी सरकार ने हाल ही में एक साल पूरा किया है। इस समय में हम महाराष्ट्र को निवेश में नंबर एक स्थान पर लेकर आए हैं।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और गरीबी उन्मूलन के बारे में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि हमने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और कोतवालों का मानदेय बढ़ाया। हमने एमएसआरटीसी बस यात्रा में महिलाओं को 50 फीसदी की छूट और वरिष्ठ नागरिकों (75 वर्ष से अधिक) को मुफ्त यात्रा देने जैसे निर्णय लिए। साथ ही उन्होंने सरकार की सभी अपेक्षाएं पूरा करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि हमने किसानों को 12000 रुपये (6000 रुपये राज्य और 6000 केंद्र सरकार) दिए। मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना' के साथ हम बिजली आपूर्ति की मांग को पूरा करेंगे।
सरकारी कार्यक्रम में भगवान राम के बारे में बोलते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार सिर्फ आपके दरवाजे पर ही नहीं बल्कि भगवान राम के दरबार में भी आई है। नासिक कुंभ मेले की भूमि है। ये कार्यक्रम कुंभ मेला ही है। यह हमें सरकार को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के हमारे प्रयास के हिस्से के रूप में आपकी सेवा करने की अनुमति देता है।












Click it and Unblock the Notifications