Maharashtra Day: डिप्‍टी सीएम फडणवीस बोले- महाराष्‍ट्र देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा

उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र दिवस के मौके पर राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र राज्य के गठन की वर्षगांठ के अवसर पर कस्तूरचंद पार्क, नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में नागपुर, महाराष्ट्र सरकार, पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। डिप्‍टी सीएम ने कहा आज समृद्ध भारत के लिए समृद्ध महाराष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का दिन है। भारत की इस छवि को सुशोभित करने में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका है, यह आप सभी के लिए खुशी और गौरव का क्षण है।

Devendra Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र ने हमेशा इस देश को निर्देशित किया है। स्वराज्य की शिक्षा देकर छत्रपति शिवाजी महाराज ने महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में विजिगिशु मनोभाव और चेतना पैदा किया। महाराष्ट्र ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और भविष्य में देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। नागपुर इस विकास यात्रा में अग्रणी जिला बना हुआ है। उन्‍होंने बताया महाराष्‍ट्र के नागपुर को महाराष्ट्र का लॉजिस्टिक्स हब बनाने का सरकार प्रयास कर रही है।

डिप्‍टी सीएम ने कहा महाराष्ट्र इसी तरह विकास की दिशा में चलता रहेगा और इस यात्रा में नागपुर के साथ विदर्भ भी सबसे आगे रहेगा। आज मैं प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारत की छवि एक प्रगतिशील और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+