VIDEO: महाराष्ट्र में बाढ़ के साथ आई एक और आफत, सड़क पर टहलता दिखा मगरमच्छ
मुंबई, 25 जुलाई। महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, वहीं भूस्खलन में कई लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में आई इस प्राकृतिक आपदा से स्थानीय लोगों की जान बचाने के लिए जल, थल और वायु सेना सहित राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) टीमें त्वरित कार्रवाई कर रही हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से कई इलाकों में खतरनाक जानवरों को घूमते देखे जाने की घटना सामने आई है।
Recommended Video

सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ
महाराष्ट्र से हाल ही में सामने आए एक वीडियो में सड़क पर मगरमच्छ को टहलते देखा गया, कुछ देर बाद वह बाढ़ के पानी में खो जाता है। वीडियो महाराष्ट्र के सांगली जिले का बताया जा रहा है कि जहां भारी बारिश के बाद कृष्णा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया है। इससे नदी में रहने वाली मगरमच्छ भी इंसानी इलाकों तक पहुंचने लगे है। सड़क पर घुमते मगरमच्छ को देख सांगली में लोग डरे हुए हैं।

मगरमच्छ देख दहशत में लोग
सड़क पर मगरमच्छ देख लोगों में दहशत फैल गई है, एक तरफ जहां लोग बाढ़ से अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं मगरमच्छ जैसे जानवरों को देखे जाने से लोग अब पानी में भी पैर रखने से डर रहे हैं। चिपलुन, खेड और महाड जैसे शहरों में हालात बेहद खराब है, लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन लागातर निर्देश दे रही है। रविवार को बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को पीड़ितों में भोजन, दवा, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी
बता दें कि महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कहर से अब तक 112 लोगों से अधिक की मौत हो चुकी है और 99 लोग लापता हैं। मृतकों में सबसे ज्यागा रायगढ़ जिले के 52 लोग शामिल हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों समेत उत्तर भारतीय मैदानी इलाकों में रविवार (25 जुलाई) को बारिश होगी। आईएमडी ने कहा है कि देश के उत्तरी हिस्सों दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य के आस-पास रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: जलमग्न महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे ने की आपात बैठक, बाढ़ पर शुरू हुआ सियासी मंथन












Click it and Unblock the Notifications