Maharashtra Covid 19: 28 मार्च के बाद मुंबई में पहली बार सिंगल डिजिट में सामने आया मौत का आंकड़ा

मुंबई, 9 जून। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र राज्य है, जहां के मुंबई शहर में सबसे अधिक कोरोना के मरीज हैं लेकिन मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को मायानगरी में 682 नए कोरोना के केस सामने आए और 7 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में मुंबई में पहली बार सिंगल डिजिट में मौत का आंकड़ा सामने आया है, मुंबई में 28 मार्च के बाद 8 जून को सबसे कम मौतें हुई हैं।

24 घंटों में मुंबई में सामने आए 682 नए केस और 7 लोगों की मौत

Recommended Video

    Coronavirus India Update: लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम केस दर्ज, 2219 की गई जान | वनइंडिया हिंदी

    अगर पूरे राज्य की बात करें तो मंगलवार को पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 10,891 नए केस सामने आए थे और 295 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 16,577 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर गए है। नए केस सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 58,52,891 हो गई है, जबकि मरने वालों का कुल आकंड़ा 1,01,172 पहुंच गया है।

    24 घंटों में मुंबई में सामने आए 682 नए केस और 7 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र में कोरोना केस 3.3% की दर से कम

    एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में दक्षिण भारत के राज्यों और महाराष्ट्र के मुकाबले दोगुनी तेजी से कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। महाराष्ट्र में 24 अप्रैल को 65,447 मामलों के साथ कोरोना की स्थिति चरम पर थी, जबकि यूपी में 27 अप्रैल को 35,01 केसों के साथ कोरोना की स्थिति विकट हुई थी। जबकि महाराष्ट्र में 3 जून को 17,000 से अधिक मामले दर्ज हुए जबकि यूपी में ये 1,742 थी। यूपी में जहां कोरोना के डेली मामलों में 7.8% फीसदी की कमी दर्ज की गई वहीं इस दौरान महाराष्ट्र में कोरोना के मामले सिर्फ3.3% फीसदी की कमी दर्ज हुई।

    24 घंटों में मुंबई में सामने आए 682 नए केस और 7 लोगों की मौत

    सुस्त पड़ी कोरोना वायरस की रफ्तार

    तो वहीं अगर पूरे देश की बात की जाए तो मंगलवार को देश में कोरोना के 86,498 नए केस सामने आए थे और 2123 लोगों ने दम तोड़ा है। आपको बता दें कि ये पिछले 60 दिनों में आए सबसे कम दैनिक आंकड़ा था। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,89,96,473 हो गई है और मौत का आंकड़ा 3,46,759 पहुंच गया है। जबकि कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,61,98,726 पहुंच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+