Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 850 नए मामले, 4 की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को लेकर जारी अपडेट के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य में घातक वायरस से संक्रमित 4 मरीजों की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के मामलों में मामूली कमी की संकेत दिए हैं।

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में इस वीकेंड पर कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली कमी दर्ज की गई। जबकि वायरस संक्रमण के कारण मौतों की संख्या चार रही। पिछले 24 घंटे के अंदर पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 850 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर 98.10% रही।
महाराष्ट्र में 16 से 21 अप्रैल के बीच एक सप्ताह के भीतर राज्य में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। इस वीक में 6160 मामले सामने आए। जबकि पिछले सप्ताह ये आंकड़ा 6048 का था। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5970 है। जिनमें से 5678 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 292 कोरोना मरीज ऐसे हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में जिन मरीजों को इलाज चल रहा है उनमें से 57 को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि 235 मरीजों नॉन आईसीय अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं।
बीते 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि इस दौरान राज्य के विभिन्न अस्पतालों से कुल 648 कोरोना मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चॉर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना वैरिएंट XBB.1.6 के 681 नए मामले सामने आए। इस वैरिएंट से संक्रमित 5 मरीजों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र में इस साल यानी 1 जनवरी 2023 से अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 84 मौतें हो चुकी हैं। इन मौतें में 72.62% ऐसे मामले हैं, जिनमें 60 या फिर इससे ऊपर के कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जबकि कुल मौतों में 81 प्रतिशत ऐसे मामले थे, जिनमें मरीज कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। जबकि राज्य में 12% ऐसे कोविड मरीजों की मौत हुई जिन्हें कोई अन्य बीमारी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications