महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक दल के नेता Balasaheb Thorat ने दिया इस्तीफा
Balasaheb Thorat Resignation: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने से एक दिन पहले बालासाहेब थोराट ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले के साथ

Balasaheb Thorat Resignation: महाराष्ट्र राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat) ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बालासाहेब थोराट ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले के साथ काम करने में असमर्थता जताते हुए अपना इस्तीफा दिया है। इससे एक दिन पहले उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा था।
नासिक विधानस परिषद चुनाव के बाद से ही बालासाहेब थोरात और नाना पटोले के बीच अनबन देखने को मिल रही थी। इस अनबन का खुलासा उस समय हुआ जब थोराट ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर कही कि वह महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले के साथ काम करने में असमर्थ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थोराट के एक करीबी ने बताया था कि थोराट ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में कहा है कि यहां लिए जा रहे फैसलों से पहले उनसे सलाह-मशविरा नहीं किया जाता।
थोराट ने कांग्रेस नेतृत्व को लिखे अपने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के साथ काम करने में असमर्थता जताते हुए कहा है कि वह (पटोले) उनके प्रति काफी गुस्सा रखते हैं, इसलिए उनके साथ काम करना कठिन होगा। पत्र में कहा गया कि प्रदेश नेतृत्व ने उनका अपमान किया और ताम्बे के चुनाव लड़ने के मुद्दे पर उनके परिवार के खिलाफ बयान दिये गये। खरगे को लिखे पत्र में कहा गया है कि अहमदनगर के कुछ नेताओं को इस मुद्दे पर दंडित किया गया है।
Recommended Video
पटोले ने 26 जनवरी को कांग्रेस की अहमदनगर जिला समिति को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए भंग कर दिया था। खबरों के अनुसार इसके कुछ सदस्यों ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के बजाय सत्यजीत ताम्बे के लिए प्रचार किया था।












Click it and Unblock the Notifications