महाराष्ट्र: CM ठाकरे ने की कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ बैठक, दिवाली के बाद अनलॉक पर फैसला

महाराष्ट्र: CM ठाकरे ने की कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ बैठक, दिवाली के बाद अनलॉक पर फैसला

मुंबई, 18 अक्टूबर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज सोमवार को राज्य की कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ बैठक की। बैठक में फेस्टिवल सीजन को लेकर कोरोना वायरस के मामले ना बढ़े इस पर चर्चा की गई। उम्मीद की जा रही है कि महाराष्ट्र में दिवाली के बाद प्रतिबंधों में और ढील दी जाएगी। इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ राकांपा नेता शरद पवार, डिप्टी सीएम अजीत पवार, राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। बैठक मुंबई की सह्याद्री गेस्ट हाउस में की गई।

Maharashtra CM Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्वास्थ्य विभाग और कोरोना टास्क फोर्स के साथ दिवाली के बाद राज्य में कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील देने पर निर्णय लेंगे।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि दिवाली के बाद, राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों के आधार पर सीएम उद्धव ठाकरे स्वास्थ्य विभाग और टास्क फोर्स के साथ कोविड -19 प्रतिबंधों में और अधिक छूट प्रदान करने का निर्णय लेंगे।

महाराष्ट्र ने पिछले 24 घंटों में 1,715 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए हैं। राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कुल सक्रिय मामले 28,631 हैं। वहीं मुंबई में रविवार को पिछले साल मार्च में महामारी शुरू होने के बाद पहली बार कोविड-19 के कारण एक भी मौत नहीं हुई है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आयुक्त आईएस चहल, "मुंबई में 26 मार्च 2020 के बाद शून्य कोविड-19 मृत्यु दर्ज की। मुंबई में हम सभी के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। मैं टीम एमसीजीएम (ग्रेटर मुंबई के नगर निगम) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सलाम करता हूं।" उन्होंने कहा, " इस फेस्टिवल सीजन में भी हम सभी मास्क पहने। मुंबई का हर एक सदस्य वैक्सीन लगवाए। मैं सभी से मुंबई को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करने की अपील करता हूं।"

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री और मुंबई के उपनगरीय अभिभावक मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी मुंबई में शून्य मौत की खबर को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ''अच्छी खबर: मुंबई में आज 26 मार्च 2020 के बाद पहली बार शून्य कोविड-19 मौतें दर्ज की गई हैं। मास्क लगाएं और यदि आपने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है तो वैक्सीन लगवाएं। मुंबई को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करें, हम यहां आपकी सेवा करने के लिए हैं।"

मुंबई में कोरोना मामलों की कुल संख्या 7,50,808 है, जबकि कोविड-19 मरने वालों की संख्या 16,180 है। मुंबई में कोरोना से ठीक होने की दर 97 फीसदी तक पहुंच गई है जबकि मामलों के दोगुने होने की दर 1,214 दिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+