उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर तंज, सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलने वाले ना सिखाएं हिन्दुत्व

उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर तंज, सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलने वाले ना सिखाएं हिन्दुत्व आप तो हिन्दुत्व सिखाने को रहने दें

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को विधानसभा में बोलते हुए विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। ठाकरे ने कहा कि बीजेपी लगातार हमारे हिन्दुत्व पर सवा उठाती है लेकिन ये पार्टी सरदार पटेल के नाम पर बने स्टेडियम का नाम बदल देती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का हिन्दुत्व और सरदार पटेल या सावरकर जैसे नेताओं से प्यार दिखावा है, ऐसे में वो हमारे हिन्दुत्व पर सवाल ना ही करें तो बेहतर है।

Maharashtra CM uddhav thackeray in Assembly, uddhav thackeray in Assembly, uddhav on Narendra Modi stadium, udhdhav over Chhatrapati Shivaji Maharaj, Sardar Patel stadium, Maharashtra CM on hindutva, Maharashtra, uddhav thackeray, bjp, shiv sena, महाराष्ट्र, शिवसेना, उद्धव ठाकरे, भाजपा

Recommended Video

    Maharashtra: Uddhav Thackeray का BJP पर हमला, कहा- हमें ना सिखाए हिंदुत्व | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र विधानसभा में बोलते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकने ने कहा, भाजपा हिन्दुत्व और महापुरुषों पर खूब हक जताती है। सरदार वल्लभ भाई पटेल से लेकर वीडी सावरकर तक सबको वो अपना बताती है लेकिन ये दिखावा है। जो अब सामने भी आ गया है। हम छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं, हमने उनके नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखा है। बीजेपी की सरकार ने तो गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल दिया। उसका नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है। मुझे लगता है कि भारत की टीम एक भी मैच अब यहां नहीं हारेगी, क्योंकि स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी कर दिया गया है।

    महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि सावरकर को लेकर बीजेपी बहुत प्रेम दिखा रही है। सावरकर को भारत रत्न दिए जाने के लिए दो बार केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। बीजेपी बताए क्यों उनकी सरकार वीर सावरकर को भारत रत्न नहीं दे रही है।

    महाराष्ट्र के शहर औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर किए जाने को लेकर भाजपा की तरफ से उठे एक सवाल पर ठाकरे ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद का नाम हम संभाजी नगर करने के लिए हमें आपसे (भाजपा) से हिंदुत्व का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+