बिल्डर्स से बोले महाराष्ट्र सीएम शिंदे, 'सरकार जो लाभ उन्हें दे रही उसका फायदा वो घर खरीदरों को भी दें'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रदेश के बिल्डर्स को घर खरीदने वाले ग्राहकों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ का फायदा देने की सलाह दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बिल्डरों से कहा कि घर खरीदने वाले ग्राहकों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभों का फायदा दें। शिंदे ने कहा कि रेत के दामों को कम करके सरकार ने जो बिल्ड़रों को लाभ पहुंचाया है उसका लाभ महाराष्ट्र में घर खरीदने वाले ग्राहकों तक भी पहुंचना चाहिए।
ये बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 7 अप्रैल को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एमसीएचआई-क्रेडाई प्रापर्टी प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कही।
उन्होंने कहा रजिस्ट्रेशन और स्टैप ड्यूटी में कोई परिर्वतन नहीं किया गया और रेत का दाम भी कम कर दिया गया है। निर्माण के लिए महत्वपूर्ण और आसानी से उपलब्ध सामग्री में से एक रेत है, जिसके एक brass की कीमत 600 रुपये per brass (brass लगभग 4,600 किलोग्राम) पर सीमित कर दी गई है।
शिंदे ने कहा बिल्डरों को इन लाभों को घर खरीदारों तक पहुंचाना चाहिए और आवास को और किफायती यानी सस्ता बनाना चाहिए। शिंदे ने इसके साथ ही बताया कि राज्य सरकार कई योजनाओं को लागू कर रही है और विकास और निवेश को गति देने के लिए एक चौतरफा बजट भी पेश किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि World Economic Forum के दौरा दावोस यात्रा के दौरान जिन छह कंपनियों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए गए थे, उन्होंने महाराष्ट्र में जमीन आवंटित करने के बाद अपने स्टैबलिसमेंट स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications