सीएम शिंदे ने कड़ी धूप में उम्रदाराज ट्रैफिक पुलिस को ड्यूटी करते देख, पुलिस कमिश्‍नर को घुमा दिया फोन...

कड़ी धूप में उम्रदाराज ट्रैफिक पुलिस को ड्यूटी करते देख, सीएम शिंदे ने पुलिस कमिश्‍नर को फोन मिलाकर ये आदेश जारी किया है।

eknath

माना जाता है शासक वो ही अच्‍छा है वो राज्‍य की हर जनता के दुख- दर्द को समझे और समस्‍याओं का निवारण करे। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीते बुधवार को ऐसा ही काम किया जिसके बाद वो सुर्खियों में आ चुके हैं, लोग उनके एक आदेश को सुनकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, बीते बुधवार को मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे जब ठाणे से मुंबई के लिए यात्रा कर रहे है तब उन्‍होंने सड़क पर कड़ी धूप में ट्र‍ैफिक पुलिस कर्मियों को धूप में ड्यूटी करते हुए देखा।

तपती दोपहरिया में सड़क पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों में कई वरिष्‍ठ थे, उन्‍हें कड़ी धूप में ड्यूटी करते देखकर महाराष्‍ट्र सीएम शिंदे का दिल पसीज गया और उन्‍होंने तुरंत पुलिस आयुक्‍त को फोन मिला दिया।

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस आयुक्‍त को फोन मिलाकर निर्देश दिया कि 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तेज धूप में सड़क पर नहीं लगाई जाए। यानी कि उन्‍हें तेज धूप में रोड ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाए।

पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने बताया कि सीएम शिंदे के आदेश के बाद सीनियर ट्रैफिक कर्मियों की धूप में तैनाती नहीं होगी, इसके साथ ही धूप में सड़क पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों को शेड और समय समय पर पीने का पानी मुहैया करवाया जाएगा। शिंदे ये भी आश्‍वासन दिया है कि विभाग को जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+