शिंदे को होना चाहिए सीएम', महाराष्ट्र में CM नाम के सस्पेंस के बीच शाइना एनसी के बयान ने बढ़ाई हलचल
Maharashtra New cm suspense: महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति की शानदार जीत के पांच दिन बाद भी अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। इसके अलावा महायुति के नेतृत्व की नई सरकार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला सामने नहीं आया है। एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से भले ही अपने कदम पीछे कर लिए हैं लेकिन शिवसेना अभी भी ये ही चाहती है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी दोबारा एकनाथ शिंदे को ही दी जाए।
बता दें भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है लेकिन महाराष्ट्र की सबसे खूबसूरत शिवसेना की नेता और मुंबा देवी सीट से नवनिर्वाचित विधायक शाइना एनसी ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री की बनाने की पैरवी कर हलचल बढ़ा दी है।

बता दे महाराश्ट्र चुनाव की सबसे खूबसूरत महिला उम्मीदवार शाइना एनसी लंबे समय से भाजपा में जुड़ी रहीं और चुनाव से पहले मुंबासीट शिवसेना के खाते में जाने के कारण टिकट पाने के लिए भाजपा से इस्तीफा देकर शिवसेना ज्वाइन की थी और उसी दिन एकनाथ शिंदे ने उन्हें टिकट देकर मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार बना दिया था जिसमें शाइना ने शानदार जीत हासिल की है।
शिवसेना विधायक शाइना एनसी ने एकनाथ शिंदे की जमकर तारीफ करते हुए "एकनाथ शिंदे के महायुति में शानदार नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा "लड़की बहना योजना" ने जनता से अपार स्नेह प्राप्त किया है। ढाई साल में शिंदे के काम ने उनकी प्रतिष्ठा को मजबूत किया है और पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम जनता से समान रूप से समर्थन प्राप्त किया है।"
"स्वाभाविक तौर पर शिंदे को होना चाहिए सीएम'"
शाइना एनसी ने महायुति में तीन दलों भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी की शानदार सफलता की जीत हासिल की। प्रत्येक पार्टी चाहती है कि उसका नेता मुख्यमंत्री बने, लेकिन शिंदे का जमीनी स्तर पर काम और उनपर कभी कोई आरोप नहीं लगा। उनकी साफ छवि उन्हें मुख्यमंत्री भूमिका के लिए प्रमुख उम्मीदवार बनाती है। उन्होंने अपने प्रतिनिधित्व में महायुति को जीत दिलाई, स्वाभाविक रूप से उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए एकमात्र दावेदार होना चाहिए।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Shiv Sena leader Shaina NC says, "...The strike rate of all three parties has been so stupendous that every party will want its leader to become the Chief Minister. But we feel that the way Eknath Shinde has worked on the ground, without any… pic.twitter.com/4rDGk4Xsra
— ANI (@ANI) November 28, 2024
जबकि चुनाव परिणाम आने केि बाद मशहूर फैशल डिजाइनर शाइना एनसी ने मुख्यमंत्री किसे बनाया जाना चाहिए तब उन्होंने कहा महायुति के तीनों दल के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications