'मै आपके साथ हूं', उद्धव गुट से निष्काषित बाला साहेब चंदोरे के समर्थन में बोले सीएम शिंदे

शिवसेना (यूबीटी) से निष्काषित बाला साहेब चंदोरे के समर्थन में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मै आपके साथ हूं।

eknath shinde

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट इन दिनों सियासी हलचलों से जूझ रहा है। एनसीपी नेता अजित पवार के सियासी पाला बदलने की अटकलों के बीच ही शिवसेना(यूबीटी) को एक और झटका लगा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी से निष्काषित पुणे जिलाध्यक्ष बालासाहेब चंदोरे शिंदे की शिवसेना पार्टी में शामिल हो गए हैं।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर ये जानकारी दी उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'उद्धव ठाकरे गुह के जिला प्रमुख बाला साहेब चंदोरे, उप जिला प्रमुख दशरथ जाधव, कई तालुका प्रमुख, उप तालुका प्रमुख, शाखा प्रमुख और युवा सेना उप जिला प्रमुख उपनेता विजयबापी शिवतारे के मार्गदर्शन में कई शिवसैनिक आधिकारिक तौर पर शिवसेना में शामिल हुए।

शिदें ने कहा कि मै बाला साहेब चंदोरे का शिवसेना में स्वागत करता हूं। मै और शिवसेना आपके साथ है। आपने हमेशा शिवसेना के विकास के लिए काम किया है।

बता दें कि शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए पुणे जिलाध्यक्ष बाला साहेब चंदोरे को पार्टी से निष्काषित कर दिया था।

ऐसा पहली बार नहीं है जब उद्धव गुट के नेता एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+