बीएमसी चुनाव से ठीक पहले राज ठाकरे से मिले एकनाथ शिंदे, सियासी हलचल हुई तेज

मुंबई, सितंबर 01। महाराष्ट्र की राजनीति में एकबार फिर सियासी गलियारों में हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल, यह हलचल गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बीच हुई बैठक को लेकर हो रही है। एकनाथ शिंदे खुद मुंबई में स्थित राज ठाकरे के आवास पर उनसे मिलने गए।

Eknath shinde and Raj Thackerays

बीएमसी चुनाव को लेकर हुई मुलाकात!

इस मुलाकात को लेकर कई राजनीतिय मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि कुछ अधिकारियों की ओर से यही कहा जा रहा है कि गणेश उत्सव के चलते शिंदे ने राज ठाकरे से मुलाकात की है। भले ही कोई कुछ भी कहे लेकिन इस मुलाकात के पीछे सियासी मंशा जरूर नजर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुलाकात के पीछे इसी साल होने वाले बीएमसी चुनाव हो सकते हैं।

मुलाकात के बाद क्या बोले एकनाथ शिंदे?

राज ठाकरे से मुलाकात करने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज ठाकरे जी से मेरा मिलना कोई राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं था। उन्होंने अपने घर पर गणपति जी को विराजमान किया है। मैं गणपति के दर्शन के लिए ही उनके घर गया था। गणेश उत्सव के दौरान सब लोग एक-दूसरे के यहां जाते हैं। आखिर राज ठाकरे जी ने भी बाला साहेब के साथ काम किया है। इस मुलाकात में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

29 अगस्त को राज ठाकरे से मिले थे शिंदे

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे की मुलाकात से पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी राज ठाकरे से मिले थे। यह मुलाकात 29 अगस्त को हुई थी। उस वक्त भी यह अटकलें लगी थी कि बीएमसी चुनाव को लेकर बीजेपी और मनसे के बीच गठबंधन हो सकता है। यह गठबंधन इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच मतभेद लंबे समय से चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+