'खारघर हादसे पर राजनीति नहीं, लोगों की मदद करना चाहता हूं', बोले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

नवी मुंबई के खारघर में तेज धूप के कारण हुए हादसे को सीएम एकनाथ शिंदे ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही कहा वे इस पर राजनीति नहीं मदद करना चाहते हैं।

kharghar matter

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के खारघर में भूषण पुरस्कार समारोह में तेज धूप के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। इस पर महाराष्ट्र सीएम ने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की घोषणा कर दी। वहीं, इस मामले पर सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही राजनीतिकरण न करने की बात कही है।

एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शिंदे ने कहा कि इस त्रासदी का राजनीतिकरण न किया जाए। हम उन लोगों की मदद कर रहे हैं, जिन्हें इलाज की जरूरत है। करीब 50 लोगों को नवी मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें अभी भी 24 लोग भर्ती हैं वहीं, बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने आगे बताया कि मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं, हादसे के कारण जो लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनका मुफ्त इलाज राज्य सरकार कराएगी।

बता दें कि खारघर के 306 एकड़ के विशाल मैदान में अप्पा साहेब धर्माधिकारी के लाखों समर्थक इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया। इस कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था खुले में गई थी।

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के बाद अब मौसम में एक दम से बदलाव आया है। तेज गर्मी के साथ महाराष्ट्र का पारा 40 डिग्री के आसपास है। ऐसे में इस कार्यक्रम के दौरान आए लाखों लोगों को धूप के कारण ये परेशानी उठानी पड़ी। ऐसेमें लोगों को गर्मी और धूप से बचने की सलाह दी जाती हैं।

ये भी पढ़ें: अमित शाह ने अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से किया सम्मानित, मौके पर सीएम शिंदे रहे मौजूद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+