महाराष्‍ट्र सीएम की कुर्सी संभालते ही देवेंद्र फडणवीस ने लाडली बहन योजना को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

Maharashtra CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के तुरंत बाद देवेंद्र फडणवीस ने राज्‍य की लाडली बहनों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। पिछली महायुति सरकार में शुरू की गई लाडली बहना योजना में महिलाओं को दी जाने वाली धनराशि में वृद्धि की घोषणा सीएम बनते ही देवेंद्र फडणवीस ने कर दी है।

बता दें महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और महायुति सरकार ने महाराष्‍ट्र की "मुख्‍यमंत्री लड़की बहन योजना" की धनराशि बढ़ाने का वादा किया था। जिसे आज सीएम पद संभालने के तुरंत बाद देवेंद्र फडणवीस ने पूरा कर दिया है।

Devendra Fadnavis

अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने यह खुशखबरी साझा की कि राज्य की लाडली बहनें, जिन्हें पहले इस योजना के तहत 1500 रुपये मिलते थे, अब 2100 रुपये की हकदार होंगी।

सीएम फडणवीस ने किया ये वादा

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 2014 में सीएम के रूप में अपने पिछले कार्यकाल को याद किया और महाराष्ट्र के विकास के लिए एक दृढ़ संकल्‍प का संदेश दिया। फडणवीस ने आश्वासन दिया कि उनका प्रशासन पूरे राज्य में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें किसानों के लिए एक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति और नदी संपर्क परियोजनाओं को आगे बढ़ाना शामिल है।

घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करेंगे

फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा "हमारा महाराष्ट्र हर क्षेत्र में अग्रणी होगा। हम विरोधियों का भी सम्मान करेंगे और घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करेंगे।" फडणवीस ने कहा पिछले ढाई वर्षों में महाराष्ट्र ने जो गति प्राप्त की है, वह उनके नेतृत्व में और तेज होगी।

सरकार के पोर्टफोलियो क्‍या बोले सीएम फडणवीस

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने आत्मविश्वास से घोषणा की कि सरकार के पोर्टफोलियो को अंतिम रूप दिया गया है। उन्‍होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को लेकर कहा भूमिकाएं भले ही बदली हैं लेकिन महायुति गठबंधन आज भी वैसे ही मजबूत है और हम साथ मिलकर महाराष्‍ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।

मुख्यमंत्री के रूप में लिया ये अहम निर्णय

फडणवीस ने कहा "आज मैंने जो पहला निर्णय लिया है, वह मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से कैंसर रोगियों को सहायता प्रदान करने के निर्णय पर हस्ताक्षर करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+