महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने विशेष सत्र में ली विधायक पद की शपथ
महाराष्ट्र सरकार के गठन के बाद शनिवार से विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो चुका है। विशेष सत्र की शुरूआत होते ही महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने विधायक पद की शपथ ली।
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद आयोजित विधानसभा के पहले विशेष सत्र में सीएम फडणवीस जहां पैंट शर्ट और गाढ़े नीले रंग की सदरी पहने नजर आए और एकनाथ शिंदे व्हाइट पैंट शर्ट में पहुंचे। वहीं डिप्टी सीएम अजित पवार सिर पर बड़ी सी पगड़ी बांधे नजर आए। विधानसभा सत्र जाने से पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अजित पवार और महायुति के अन्य नेताओं के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजीत ने इस मौके पर जानकारी दी कि मैं महाराष्ट्र के सीएम फड़नवीस, डिप्टी सीएम शिंदे और महायुति के अन्य नेताओं के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा हम छत्रपति शिवाजी महाराज और बीआर अंबेडकर की विचारधारा पर काम करना चाहते हैं। महाराष्ट्र के मतदाताओं ने हमें बहुत समर्थन दिया है और मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।
वहीं एनसीपी सांसद सुनील तटकरे ने कहा "सभी विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। महायुति गठबंधन को जनता ने जितना प्यार दिया है, हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications