Love Story: 'तुमने मुझे पूरा किया',पहली नजर में हुआ था इस दिग्गज मंत्री को प्यार, सरेआम किया इजहार-ए-मोहब्बत
Piyush Goyal Love Story: गुरुवार को महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव हुए जिसके नतीजे 16 जनवरी को आने वाले हैंस इस रिजल्ट पर पूरे देश की निगाहें हैं। आपको बता दें इस चुनाव के जरिए साल 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे फिर से अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटे हैं, जिसके लिए ही उन्होंने अपने पारिवारिक कलह को मिटाकर अपने चचेरे भाई राज ठाकरे से भी हाथ मिला लिया है, तो वहीं भाजपा-शिवसेना गठबंधन को पूरा भरोसा है कि वही मैदान मारेंगे।
वोट देने किए कल सुबह-सुबह वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी अपनी पत्नी सीमा गोयल के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे, जिसके बाद पीयूष गोयल और उनकी पत्नी इसके बाद चर्चा का विषय बन गए।

पत्नी सीमा के साथ पीयूष गोयल ने किया मतदान (Love Story)
आपको बता दें कि राजनीति जगत का ये जोड़ा अपनी सौम्यता, सादगी और खुशमिजाजी के लिए जाना जाता है। हमेशा विरोधियों की जमकर क्लास लगाने वाले गोयल निजी जिंदगी में बहुत ज्यादा भावुक और कोमल व्यक्ति हैं, ऐसा हमारा नहीं बल्कि उनकी पत्नी सीमा गोयल का कहना है।
पीयूष गोयल की मौन सपोर्टर हैं पत्नी सीमा गोयल (Love Story)
अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली सीमा गोयल वैसे तो आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन कुछ वक्त पहले उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए अपने पति की खूबियां बताई थीं।

सीमा को देखते ही पीयूष गोयल ने शादी के लिए 'हां' कर दिया था
मालूम हो कि एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले पीयूष गोयल और सीमा की शादी परिवारवालों ने ही कराई थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीयूष ने सीमा को देखते ही 'हां ' दिया था, वो उनकी सुंदरता और सादगी पर ही मोहित हो गए थे, कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी शादी की सालगरिह पर अपनी फीलिंग्स का खुलकर इजहार भी किया था।
'तुमने मुझे पूरा किया, जितना भी शुक्रिया अदा करूं कम है' (Love Story)
उन्होंने एक्स पर अपनी शादी की 30वीं सालगिरह पर अपने विवाह की तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा था कि 'तुमने मुझे पूरा किया, मैं सीमा का अपनी जिंदगी का हिस्सा बनने और हर कदम पर साथ चलने के लिए जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है। हैप्पी 30वीं शादी की सालगिरह।'
सीमा गोयल समाजसेवी हैं, रहती हैं लाइमलाइट से दूर
पीयूष गोयल की ये पोस्ट काफी चर्चित थी। मालूम हो कि उनकी पत्नी किसी राजनीतिक पद पर नहीं हैं बल्कि एक समाजसेवी हैं और 'डाउन टू अर्थ' रहकर काम करना पसंद करती हैं। इसके बावजूद, वे पीयूष गोयल के जीवन में एक मजबूत सहारा और प्रेरणा मानी जाती हैं। इस पॉवर कपल को दो बच्चें हैं। बेटा ध्रुव गोयल (जो एवरकोर में काम करते हैं) और बेटी राधिका गोयल (जो आईएमएफ में अर्थशास्त्री हैं)।

पीयूष गोयल के पिता भी रह चुके हैं मंत्री
माना जाता है कि पीयूष गोयल के लंबे और व्यस्त राजनीतिक करियर में पत्नी सीमा का भावनात्मक और पारिवारिक समर्थन बेहद अहम रहा है। गौरतलब है कि पीयूष गोयल का जन्म 13 जून 1964 को मुंबई में हुआ था, उनके पिता का नाम वेदप्रकाश गोयल और माता का नाम चंद्रकांता गोयल था। उनके पिता वेद प्रकाश गोयल भी भारतीय राजनीति का जाना-माना नाम थे और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके थे।

देश के सबसे युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में एक रहे हैं पीयूष गोयल
पारिवारिक पृष्ठभूमि का असर पीयूष गोयल के राजनीतिक जीवन पर साफ दिखाई देता है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में प्राप्त की और बाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के रूप में अपनी पहचान बनाई। वे देश के सबसे युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में शामिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications