Maharashtra Chunav poll diary exit poll: महाराष्ट्र में क्या हो रही भाजपा नेतृत्व वाले महायुति की वापसी?
Maharashtra Exit Poll Result 2024 News: महाराष्ट्र में चुनावी जंग में आज 20 नवंबर को मतदान के बाद ब्रेक लग चुका है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्ष के महा विकास अघाड़ी के बीच मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है। मतदान पूरा होने के साथ ही, एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए चुके हैं। एग्जिट पोल ने इस चुनावी मुकाबले के संभावित नतीजों के बारे में भविष्यवाणी कर दी है।
हालांकि वास्तिवक चुनाव परिणाम 23 नवंबर 2024 को वोटों की गितनी के बाद चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। लेकिन असली चुनाव परिणाम से पहले कई न्यूज एजेंसियों ने मतदान संपन्न होने के बाद सर्वे के आधार पर भाजपा वाले महायुति या कांग्रेस वाले महाविकास अघाड़ी कौन सा गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार कर महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रहा है इसको लेकर भविष्यवाणी की है।

भाजपा नेतृत्व वाला महायुति जीतेगा या हारेगा? पोल डायरी ने किया
पोल डायरी एगिट पोल के नजीते भाजपा वाले महायुति गठबंधन के लिए खुश कर देने वाले है। पोल डायरी ने भाजपा वाले महायुति गठबंधन की 186 सीटों पर जीत होने की भविष्यवाणी की है। वहीं पोल डायरी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को 69 से 121 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
हालांकि दोनों गठबंधनों की सांसें अटकी हुई हैं क्योंकि 23 नवंबर को वोटों की अंतिम गिनती से पता चलेगा कि एग्जिट पोल में महायुति की बढ़त चुनावी जीत में तब्दील होती है या नहीं क्योंकि हाल ही में हुए हरियाणा चुनाव में एग्जिट पोल के सारे नजीजे हवाहवाई निकले थे।












Click it and Unblock the Notifications