Maharashtra Chunav: राज ठाकरे बोले-'सत्ता में ला दो, महाराष्ट्र की सारी मजिस्‍दों से हटा देंगे लाउडस्पीकर'

महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्‍यक्ष राज ठाकरे ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में धर्म के नाम पर राजनीति शुरू कर दी है। चुनावी वादे के रूप में मुस्लिमों पर निशाना साधा है, जिससे खुद राज ठाकरे दूसरे दलों के निशाने पर आ गए हैं। राज ठाकरे ने कहा कि 'सत्ता में ला दो, महाराष्ट्र में एक भी लाउड स्पीकर नहीं रहेगा' इस बयान के बाद महाराष्‍ट्र की सियासत गर्म हो गई है।

बुधवार को महाराष्‍ट्र के अमरावती में एक चुनावी रैली को सम्‍बोधित करते हुए मनसे चीफ राज ठाकरे ने कांग्रेस और मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मुझे सत्‍ता दो और मैं सुनिश्चित करूंगा कि महाराष्‍ट्र में किसी भी मजिस्‍द पर एक भी लाउडस्‍पीकर न हो।'

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunvan 2024: वोटिंग के बाद स्‍यायी लगी अंगुली दिखाने पर ग्राहकों को ज्‍वैलरी में देंगे 25% की छूट

Raj Thackeray News

राज ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कुछ मुस्लिम नेता मस्जिदों से फतवा जारी कर महाविकास अघाड़ी (MVA) के वोट मांग रहे हैं। नवनीत राणा की चुनाव में हार के बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने अमरावती की सड़कों पर खुलेआम जश्‍न मनाया था।

सभा को सम्‍बोधित करते हुए राज ठाकरे ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे मुख्‍यमंत्री थे तब उन्‍होंने मस्जिदों के लाउडस्‍पीकर हटाने के लिए मजबूर किया था, जिसकी वजह से ठाकरे के समर्थकों के खिलाफ 17 हजार मामले दर्ज किए गए।

जनसत्‍ता की खबर के अनुसार राज ठाकरे ने यह भी कहा कि 'महाराष्‍ट्र में प्रशासन निष्क्रिय हो चुका है। इसलिए महाराष्‍ट्र की सत्‍ता हमें दो और अगर मैं इन लाउडस्‍पीकारों को हटाने में विफल रहता हूं, आप मुझे जिम्‍मेदार ठहराओ' मनसे अध्‍यक्ष राज ठाकरे ने शरद पवार पर भी निशाना साधा और कहा कि 'संत शरदचंद्र पवार' ने ओबीसी और मराठा समुदायों को भड़काया।

मनसे चीफ राज ठाकरे के मजिस्‍दों से लाउड स्‍पीकर हटाने वाले बयान कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राज ठाकरे आए दिन ऐसे बयान ही देते रहते हैं। वो मस्जिदों से लाउडस्‍पीकर नहीं हटा सकते हैं। ना ही राज ठाकरे की सत्‍ता में कभी वापसी हो पाएगी। वो चाहे जितनी भी कोशिश कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+