Maharashtra Chunav 2024: मराठा आरक्षण आंदोलन फेस Manoj Jarange किस पार्टी को MMD फॉर्मूला से करेंगे सपोर्ट?

Manoj Jarange in Maharashtra Election 2024: मराठा आरक्षण आंदोलन का चेहरा मनोज जरांगे महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कई सीटों पर हार-जीत का गणित बिगाड़ सकते हैं। इस बार के चुनाव में मनोज जरांगे किस पार्टी और उम्‍मीदवार का साथ देंगे? इसका जवाब मिल गया है।

दरअसल, मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने गुरुवार को ऐलान कर दिया कि वे मराठा, मुस्लिम और दिलत (एमएमडी) समीकरण के हिसाब से 3 नवंबर को महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 में कई सीटों पर उम्‍मीदवारों को समर्थन दिया जाएगा।

Maharashtra Chunav 2024 Maratha reservation

मनोज जरांगे ने कहा कि महाराष्‍ट्र में आरक्षण आंदोलन ने मराठा समुदाय को एकजुट किया है। अब मुस्लिम और दलित समुदाय भी हमारे साथ आ गया है। इससे महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में नए समीकरण बन रहे हैं। ऐसे में मराठा, मुस्लिम और दलित मिलकर बदलाव लाएंगे।

मनोज जरांगे ने कहा कि अंतरवाली सराटी में हुई बैठक के बाद मराठा, दलित और मुस्लिम समुदाय साथ समीकरण बनाने पर राजी हो गए हैं। इस नए समीकरण से महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 महाविकास अघाड़ी और महायुति की सिरदर्दी बढ़ सकती है।

अंतरवाली सराटी की बैठक के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में मुस्लिम धर्मगुरु सैयद नेमानी और रिपब्लिकन सेना के नेता आनंदराज अंबेडकर की मौजूदगी में मनोज जरांगे ने कहा कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। 3 नवंबर तक तय कर लिया जाएगा कि किस सीट पर किस उम्‍मीदवार को समर्थन दिया जाए। सभी सीटों पर एक उम्‍मीदवार चुनाव जाएगा, जिसके लिए स्‍टार प्रचारक के रूप में चुनाव प्रचार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+