Maharashtra Chunav 2024: मतदान से 13 दिन पहले महायुति में दरार! अजित पवार ने नवाब मलिक के लिए मांगे वोट
Mankhurd Shivaji Nagar Seat Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डाले जाने में महज 13 दिन बचे हैं। चुनाव प्रचार के बीच खबर आई है कि महायुति गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरार और सियासी तनाव दोनों बढ़ता जा रहा है।
Recommended Video
दरअसल, अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) महायुति गठबंधन का हिस्सा है और सीट शेयरिंग फॉमूले से चुनाव लड़ रही है। मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के प्रत्याशी नवाब मलिक के लिए वोट मांगे हैं। जबकि यहां पर महायुति घटक दल ने भी अपना उम्मीदवार उतार रखा है।
यह भी पढ़ें- मानखुर्द शिवाजी नगर सीट: अबू आसिम आजमी vs नवाब मलिक, UP के 2 दोस्त महाराष्ट्र में आकर बने 'सियासी दुश्मन'

अजित पवार एनसीपी नवाब मलिक ने कहा कि मैं लोगों के अनुरोध पर मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहा हूं। अजित दादा ने मुझे एनसीपी उम्मीदवार बनाया है। जबकि महायुति ने भी मेरे खिलाफ उम्मीदवार उतारा है। लोग हमारे साथ हैं और हम जीत दर्ज करेंगे।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन में सीट शेयरिंग के दौरान बीजेपी में नवाब मलिक को लेकर नाराजगी जताई थी। बीजेपी ने साफ कह दिया था कि वो नवाब मलिक के लिए प्रचार नहीं करेगी।
उसके बाद महायुति ने शिवसेना शिंदे के तरफ से सुरेश पाटिल को मैदान में उतारा गया। अब मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर महायुति के घटक दल अजित पवार एनसीपी, शिंदे शिवसेना आमने-सामने हैं। तीसरे प्रमुख उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के अबू आजमी हैं, जो महाविकास अघाड़ी गठबंधन में हैं।
मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट पर सीधा मुकाबला मौजूदा विधायक अबू आजमी और नवाब मलिक के बीच है। महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। 20 नवंबर को चुनाव होने हैं. जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications