Maharashtra Chunav 2024: थमा चुनाव प्रचार, महायुति बनाम MVA के लिए मंच तैयार, जानें किन दिग्गजों में वॉर?

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव का प्रचार आज यानी 18 नवंबर को थम गया है। महायुति (BJP-शिवसेना-एनसीपी अजित पवार गुट) और महा विकास अघाड़ी (एमवीए: कांग्रेस-शिवसेना उद्धव गुट-एनसीपी शरद पवार गुट) के बीच कांटे की टक्कर है।

राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र का यह चुनाव महायुति बनाम एमवीए की लड़ाई से कहीं अधिक है। यह शिवसेना और एनसीपी के विभाजन के बाद दोनों दलों के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी। वहीं, मतदाताओं की बढ़ी हुई संख्या और युवा वर्ग के शामिल होने से परिणाम और भी रोचक हो सकते हैं। कई सीटों पर बड़े नेताओं के बीच दिलचस्प लड़ाई भी देखने को मिलेगी। आइए आपको रूबरू कराते हैं चुनावी समीकरण, किन प्रमुख नेताओं की जंग पर सबकी नजर...?

Maharashtra Chunav 2024

राजनीतिक मुख्य मुद्दे?

महायुति के नारे और योजनाएं:

  • महायुति ने महिलाओं के लिए "माझी लड़की बहिन" जैसी योजनाओं को अपनी प्रमुख ताकत बनाया है।
  • उनके चुनावी नारे "बटेंगे तो कटेंगे" और "एक हैं तो सेफ हैं" पर विवाद हुआ।
  • विपक्ष ने भाजपा पर धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है।

एमवीए का एजेंडा:

  • एमवीए ने जाति आधारित जनगणना, सामाजिक न्याय, और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों को उठाया।
  • भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने और पिछड़े वर्गों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

प्रचार के अंतिम दिन का फोकस:

  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार, और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कई रैलियों को संबोधित किया।
  • शरद पवार ने बारामती और अन्य क्षेत्रों में प्रचार किया, जबकि राष्ट्रीय नेताओं ने भी प्रचार को मजबूती दी।

प्रमुख सीटों पर दिलचस्प मुकाबले

1.नागपुर साउथ वेस्ट: देवेंद्र फडणवीस (बीजेपी) बनाम प्रफुल गुडाधे (कांग्रेस)

  • फडणवीस 1997 में नागपुर के सबसे युवा मेयर बने। 1999 से लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीत हासिल की है।
  • कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर पर दांव लगा रही है।

2.कोपरी-पचपाखड़ी: एकनाथ शिंदे (शिवसेना शिंदे गुट) बनाम दिवंगत आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे (शिवसेना उद्धव गुट)

  • शिंदे अपने गढ़ को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। वे पहली बार 2004 में ठाणे से विधायक चुने गए थे।
  • यह सीट बनने के बाद उन्होंने 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार जीत हासिल की।

3.बारामती: अजित पवार (एनसीपी अजित गुट) बनाम भतीजा युगेंद्र पवार (एनसीपी शरद पवार गुट)

  • पवार परिवार में यह चुनाव आंतरिक लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है।
  • इस सीट पर अजित पवार की चुनावी जंग उनके छोटे भाई श्रीनिवास उर्फ ​​बापू के बेटे युगेंद्र पवार से है।
  • शरद पवार युगेंद्र के साथ हैं, जबकि अजित पवार अपनी सीट बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अजित को गढ़ बचाने का भरोसा है।

4.वर्ली:आदित्य ठाकरे (शिवसेना उद्धव गुट) बनाम मिलिंद देवड़ा (शिवसेना शिंदे गुट)

  • आदित्य के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई है।
  • एमएनएस के संदीप देशपांडे भी मैदान में हैं।

5.बांद्रा ईस्ट: जीशान सिद्दीकी (एनसीपी) बनाम वरुण सरदेसाई (शिवसेना उद्धव गुट)

  • यह सीट ठाकरे परिवार के लिए खास है, क्योंकि यहां मातोश्री स्थित है।

क्या कहते हैं चुनावी आंकड़े?

ये भी पढ़ें- Maharashtra Chunav: चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, कहा-'CM का फैसला सहयोगियों की सहमति से होगा'


प्रमुख दल और उम्मीदवार

  • भाजपा: 149 सीटों पर
  • शिवसेना (शिंदे गुट): 81 सीटों पर
  • एनसीपी (अजित पवार गुट): 59 सीटों पर
  • कांग्रेस: 101 सीटों पर
  • शिवसेना (उद्धव गुट): 95 सीटों पर
  • एनसीपी (शरद पवार गुट): 86 सीटों पर
  • बसपा: 237 उम्मीदवार मैदान में
  • AIMIM: 17 उम्मीदवार

कुल उम्मीदवार:

  • कुल 4,136 उम्मीदवार मैदान में हैं।
  • 2,086 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं।
  • 150 से अधिक सीटों पर बागी उम्मीदवार अपनी ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदाताओं का आंकड़ा:

  • कुल मतदाता: 9.63 करोड़ (2019 से 69 लाख ज्यादा)।
  • पहली बार के मतदाता: 20.93 लाख।
  • दिव्यांग मतदाता: 6.36 लाख।
  • 85 वर्ष से ऊपर के मतदाता: 12.43 लाख।

मतदान केंद्र:

  • 2024 में कुल 1,00,186 मतदान केंद्र
  • 2019 में 96,654 मतदान केंद्र

सियासी असर और संभावनाएं
महायुति:

  • सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा और उसके सहयोगी योजनाओं और विकास पर जोर दे रहे हैं।
  • हालांकि, नारों और बयानबाजी में असहमति सत्तारूढ़ गठबंधन को कमजोर कर सकती है।

एमवीए:

  • विपक्ष जातीय समीकरणों और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर जोर देकर वापसी की कोशिश कर रहा है।
  • अजित पवार और शरद पवार गुट की आपसी खींचतान विपक्ष की रणनीति को प्रभावित कर सकती है।

आइए 4 सवाल-जवाब में समझें चुनावी हाल...
सवाल: महाराष्ट्र चुनाव 2024 में मुख्य मुद्दे क्या हैं?
जवाब: मुख्य मुद्दे महिलाओं के लिए योजनाएं, सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना, और विकास कार्य हैं। महायुति ने विकास और एमवीए ने संविधान की रक्षा को प्राथमिकता दी है।

सवाल: प्रमुख सीटों पर कौन-कौन से बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं?
जवाब: प्रमुख सीटों पर देवेंद्र फडणवीस (नागपुर), एकनाथ शिंदे (कोपरी-पचपाखड़ी), अजित पवार (बारामती), आदित्य ठाकरे (वर्ली), और जीशान सिद्दीकी (बांद्रा ईस्ट) जैसे बड़े नाम मैदान में हैं।

सवाल:2024 महाराष्ट्र चुनाव में कुल कितने उम्मीदवार मैदान में हैं?
जवाब:2024 के चुनाव में कुल 4,136 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 2,086 निर्दलीय और 150 से अधिक बागी उम्मीदवार शामिल हैं।

सवाल:इस बार कितने नए मतदाता जुड़े हैं?
जवाब: इस बार 69 लाख नए मतदाता जुड़े हैं, जिसमें 20.93 लाख पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव से पहले चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम, घर बैठे ऐसे ऐड करायें मतदाता सूची में अपना नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+