Maharashtra: महायुति में MNS के शामिल होने की कितनी उम्मीद? अजित पवार ने राज ठाकरे को लेकर कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महायुति, एमवीए के अन्य छोटे बड़े गठबंधन में दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा का दौर जारी है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महायुत में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ी बात कही।

महायुति में शामिल दलों के बीच आगामी विधानभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि सीट बंटवारे को जल्द फाइनल किया जाएगा। चर्चा जारी है, फिलहाल अभी किसी ऐसे नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं कि कोई घोषणा की जा सके।

Ajit Pawar over Mahayuti seats sharing

अजित पवार ने शीट शेयरिंग पर कहा, "हमने कल चर्चा की थी, सीट बंटवारा जल्द किया जाएगा। सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और अन्य ने एक साथ बैठकर चर्चा की। लेकिन हमारे महायुति के अन्य सहयोगी कल वहां नहीं थे, उनसे बिना किसी चर्चा के बयान जारी करना सही नहीं लगा, इसलिए हम उन्हें भी बुलाएंगे और उनसे चर्चा करेंगे और अपने फैसले की घोषणा करेंगे।"

वहीं अजित पवार से जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के महायुति में शामिल होने की उम्मीदों से इनकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या मनसे चीफ महायुति में शामिल होने जा रहे हैं, तो उन्होंने ससकी सभी संभावनाएं खारिज कर दीं और कहा," अगर वे 200-225 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। तो, इसका क्या मतलब है?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+