2 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण की BMC ने की तैयारी, जल्द हो सकती है बड़ी घोषणा

मुंबई, 25 दिसंबर। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस की लहर का संकट छाने लगा है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगाने की चेतावनी दी है, वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए कई तरह की पाबंदिया भी लगाई गई हैं। महामारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन को लेकर अब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है।

Maharashtra BMC ready for immunization of children between 2 to 18 years

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को कहा कि बीएमसी 2-18 साल की उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए ब्लू प्रिंट के साथ तैयार है। पेडनेकर ने कहा कि योजना का विवरण अगले सप्ताह तक सामने आ जाएगा। यह माता-पिता के लिए राहत की बात होगी क्योंकि मुंबई में कोविड -19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण, स्कूलों के फिर से बंद होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में 6 महीने बाद कोरोना के नए मरीजों की संख्या 700 के पार, आज रात से राज्य में धारा 144 लागू

बढ़ते मामलों के कारण स्कूलों के कामकाज पर असर के बारे में पूछे जाने पर मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, 'बच्चों के टीकाकरण का खाका तैयार है। हमने टीके की खुराक के लिए प्रावधान किए हैं। हम एक सप्ताह में स्पष्टीकरण के साथ ब्लू प्रिंट का खुलासा करेंगे।' इसके अलावा कोरोना नियमों का उल्लंघन होने पर जुर्माना अब डिजिटली वसूलने पर भी योजना बनाई जा रही है। बीएमसी को मास्क न लगाने के लिए जुर्माना वसूलने वाले मार्शलों के संबंध में कई शिकायतें मिली हैं।

आज रात से नए प्रतिबंध लागू
पेडनेकर ने कहा, 'मेयर ने बाजार जाने वाले लोगों से मास्क पहनने की अपील की है, अगर ऐसा नहीं किया गया तो जुर्माना वसूला जाएगा। लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं, इसलिए एक मार्शल रखा गया है।' मुंबई में लगाए जा रहे नए प्रतिबंधों पर पेडनेकर ने कहा, 'आज रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक 5 से ज्यादा लोग जगह-जगह नहीं देखे जा सकते। लोगों से मेरी अपील है कि अगर आप चाहते हैं कि सरकार सख्त कदम न उठाए तो नियमों को फॉलो करें। ओमाइक्रोन से घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहना और नियमों का पालन करना जरूरी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+