Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra By-Elections: दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Maharashtra By Elections

Maharashtra By Elections: महाराष्ट्र में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। कसवा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को उपचुनावों होने जा रहे हैं, जिसको लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा से पहले पुणे में बीजेपी और शिंदे समूह की बैठक हुई, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई।

बीजेपी ने की उम्मीदवारों की घोषणा

बीजेपी ने शनिवार को दोनों सीटों पर पार्टी की ओर से लड़ने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है। चिंचवाड़ सीट से बीजेपी ने अश्वनी लक्ष्मण जगताप को अपनी प्रत्याशी बनाया है, जबकि कसवा पेठ सीट से हेमंत नारायण रासने को मैदान में उतारा है।

Recommended Video

    Maharashtra के ये Auto Rickshaw वाले तो निकले असली Heavy Drivers | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि चिंचवाड़ सीट विधायक लक्ष्मण जगताप और कसबा पेठ विधायक मुक्ता शैलेश तिलक के निधन के बाद खाली हो गई थी। दोनों ही सीटों पर बीजेपी के विधायक थे। ऐसे में इन दोनों सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 2 मार्च को होगी।

    महाविकास अघाड़ी में टकराव

    इधर, बीजेपी के अलावा दूसरे दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों का अभी ऐलान नहीं किया है। चर्चा है कि महाविकास अघाड़ी के अंदर का उपचुनाव को लेकर टकरार सामने आ रही है, क्योंकि कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) उपचुनाव लड़ने की होड़ में दिखाई दे रहे हैं।

    एक लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

    गौरतलब है कि एक लोकसभा सीट और 6 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें महाराष्ट्र के अलावा पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु और लक्षद्वीप की लोकसभा सीट शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+