Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के समर्थन में अपनी पार्टी को ही घेरने वाली कौन हैं भाजपा सांसद प्रीतम मुंडे?

Who is BJP MP Pritam Munde: दिल्ली में चल रहे पहलवानों के धरने के समर्थन में अब बीजेपी महिला सांसद प्रीतम मुंडे भी उतर आईं हैं। उन्होंने पहलवानों के लिए न्याय की मांग करते हुए उनका समर्थन किया है।

BJP MP Pritam Munde

Maharashtra BJP MP Pritam Munde Profile: कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला पहलवानों का धरना पिछले एक महीने के ज्यादा के वक्त से चल रहा है। ऐसे में अब पहलवानों के समर्थन में बीजेपी महिला सांसद प्रीतम मुंडे भी आ चुकी हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही है।

पहलवानों के साथ समर्थन में BJP सांसद

दरअसल, महिला पहलवानों के विरोध का मुद्दा उस वक्त जोर पकड़ने लगा, जब 28 मई को नए संसद भवन की तरफ मार्च निकाल रहे रेसलर्स के साथ जंतर-मंतर पर बर्बरता की गई। पुलिस ने उनको हिरासत में लेने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की, जिसके बाद देशभर में लोग सरकार के प्रति रोष जाहिर करने लगे। इसी कड़ी में अब अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ सांसद प्रीतम मुंडे महिला पहलवानों के साथ समर्थन में आ गई हैं।

सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

महाराष्ट्र के बीड से बीजेपी सांसद प्रीतम मुंडे पहलवानों को अपना समर्थन देते हुए उनकी शिकायतों को दूर करने पर जोर दिया। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि महिला पहलवानों के धरने को लेकर सरकार को जल्द से जल्द हस्तक्षेप करना चाहिए। साथ ही कहा कि लोकतंत्र में अगर उनकी आवाज सुनी नहीं गई तो यह चिंताजनक बात होगी।

BJP MP Pritam Munde

प्रीतम मुंडे के बारे में जानिए?

महाराष्ट्र के बीड लोकसभा सीट से सांसद प्रीतम मुंडे बीजेपी के दिवंगत दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी और बीजेपी सांसद पंकजा मुडे की बहन हैं। प्रीतम मुंडे पेशे से डॉक्टर हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वोटों से लोकसभा का चुनाव जीतने का खिताब भी उनके पास है। प्रीतम महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी है।

2014 में अपनी पिता गोपीनाथ मुंडे की सड़क हादसे में मौत के बाद एक्सीडेंट बीड लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। इस सीट पर उनकी बेटी प्रीतम मुंडे ने चुनाव लड़ा था, उस दौरान उनको 9 लाख से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने एनसीपी के सुरेश रामचंद्र को 6,96,321 वोटों से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+