महाराष्ट्र: BJP विधायक ने खोया आपा, थाने में शिवसेना नेता को मारी 4 गोलियां, जानें क्या हुआ फिर आगे?

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) ने अपना आपा खोकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) नेता महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) पर गोली चलाई। गणपत गायकवाड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कथित तौर पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को 4 गोलियां मारी है। गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अंदर एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी अनिल जगताप के केबिन के अंदर हुई है, जहां ये दोनों नेता भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने आए थे।

BJP MLA Ganpat Gaikwad

घटना में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ बुरी तरह घायल हो गए हैं और उनका एक समर्थक भी घायल है। दोनों को ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    महाराष्ट्र: BJP विधायक ने खोया आपा, थाने में शिवसेना नेता को मारी 4 गोलियां

    डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा, ''महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच भूमि विवाद को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन आए। उसी समय उनके बीच बातचीत हुई और गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। मामले की जांच चल रही है।''

    उन्होंने आगे कहा, "उल्हासनगर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। छह राउंड फायरिंग हुई थी।"

    विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?

    इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा, "यह गोलीबारी पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है। जिसने गोली चलाई वह बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ थे, और जिस पर गोली चलाई गई वह भी शिवसेना (शिंदे गुट) नेता महेश गायकवाड़ है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विधायक जिसे लाखों लोगों के कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है, वह लोगों को गोली मार रहा है। 3-इंजन सरकार में, दो दलों के नेता लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+