Maharashtra Bandh: क्या 24 अगस्त को महाराष्ट्र में खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक? जानिए क्या खुला और क्या बंद
Maharashtra Bandh 2024: महा विकास अघाड़ी (MVA) ने ठाणे जिले के बदलापुर स्कूल में दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में 24 अगस्त को 'महाराष्ट्र बंद' की घोषणा की है। 21 अगस्त को एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर भी चर्चा की गई थी।
महाराष्ट्र बंद का समर्थन कौन कर रहा है? बता दें कि एमवीए सहयोगी कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) 'महाराष्ट्र बंद' के समर्थन में है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में लोग परेशान हैं, और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। 24 अगस्त को एमवीए बदलापुर की घटना के जवाब में महाराष्ट्र बंद का आह्वान करेगा।"

ये भी पढ़ें- बदलापुर मामले में हाईकोर्ट ने पीड़िताओं से पूछा, कहा-'क्या आपने स्कूल के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया'
एनसीपी-एससीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने टिप्पणी की, "यह सरकार असंवैधानिक है। आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ, महाराष्ट्र बंद आवश्यक है।"कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, "हमने बदलापुर की घटना की गंभीरता के कारण 24 अगस्त को बंद का आह्वान किया है।"
ये भी पढ़ें- Badlapur Case: बदलापुर में सुप्रिया सुले भी विरोध करने उतरीं, कहा- डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस फौरन दें इस्तीफा
24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद: क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा?
🔴 स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे या खुला रहेगा? स्कूल और कॉलेज विभाग ने जानकारी दी है कि सरकार ने हमें बंद के बारे में सूचित नहीं किया है, इसलिए वे हमेशा की तरह काम करेंगे। हालांकि, जो संस्थान आमतौर पर शनिवार को बंद रहते हैं, वे बंद रहेंगे।
🔴 24 अगस्त को महाराष्ट्र में बसें और मेट्रो चलेगी या नहीं? विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इसका समर्थन नहीं किया है। इसलिए, बसें और मेट्रो हमेशा की तरह चलने की उम्मीद है।
🔴 24 अगस्त को महाराष्ट्र में क्या बैंक बंद हैं? 24 अगस्त को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक बैंक दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार, राष्ट्रीय अवकाश और क्षेत्रीय छुट्टियों पर बंद रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications