अजित पवार का 'वक्त' आया खराब! महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले छिन सकती है हाथ की घड़ी
Ajit Pawar: महाराष्ट्र में चाचा से बगावत कर एनसीपी के दो टुकड़े करने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार का वक्त बड़ा खराब चल रहा है। महायुति गठबंधन से सीटों की मांग को लेकर चल रही खटपट के बीच अजित पवार को जल्द एक और बड़ा झटका लग सकता है!

बता दें लोकसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ सब ठीक ठाक चल रहा था लेकिन चुनाव परिणाम ने जहां उनकी हैसियत दिखा दीं वहीं चाचा शरद पवार के गुट वाली एनसीपी के बेहतरीन परिणाम ने शरद पवार को शक्तिशाली बना दिया है। खराब चुनाव परिणाम के बाद से एक के बाद एक मुसीबत झेल रहे अजित पवार पर एक बड़ा संकट आन पड़ा है। ये नया संकट अजित पवार को सुप्रीम कोर्ट से मिला नोटिस है।
सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार के गुट को असली एनसीपी मानने वाले विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ शरद पवार की अपील पर अजित पवार समेत उनके गुट के 40 विधायकों को तलब किया है। शरद पवार की इस याजिका पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही अजित पवार को समय दे चुकी है। अगर सुप्रीम कोर्ट में अजित पवार अपने गुट वाली एनसीपी और घड़ी चुनाव निशान पर दावेदारी नहीं साबित कर पाते हैं तो आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार घड़ी चुनाव छिन सकता है।
बता दें लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में अजित पवार गुट वाली एनसीपी महज एक सीट पर ही जीत हासिल कर पाई। इतना ही नहीं बारामती सीट पर अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को शरद पवार की सांसद बेट सुप्रिया सुले के खिलाफ खड़ा कर बड़ी चुनौती दी थी जिसमें उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा था लेकिन सुप्रिया सुले की बारामती सीट समेत अन्य सीटों पर जीत शरद पवार के गुट की जीत ने शरद पवार के पॉवर साबित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications