Maharashtra: हैलीकॉप्टर में खराबी से राहुल गांधी की महाराष्ट्र रैली रद्द, किसानों को सोशल मीडिया पर दिया संदेश
Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बुलढाणा के चिखली में अपनी पहली रैली में तकनीकी खराबी के कारण हिस्सा नहीं ले सके। यह रैली मुख्य रूप से सोयाबीन किसानों के साथ बातचीत करने के उद्देश्य से रखी गई थी। अपने हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी समस्या के कारण वह समय पर नहीं पहुंच पाए। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से किसानों से माफी मांगी। इस संदेश में उन्होंने कपास और सोयाबीन किसानों की समस्याओं पर चर्चा की और भाजपा सरकार की मूल्य निर्धारण नीतियों की आलोचना की। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी किया संदेश
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि मैं महाराष्ट्र के चिखली में आपकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए आने वाला था। लेकिन हेलीकॉप्टर में आई खराबी के कारण मैं आज वहां नहीं आ सका। उन्होंने किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलने की समस्या पर भी ध्यान दिलाया और बताया कि कांग्रेस सरकार इन समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महाराष्ट्र के गोंदिया में भी थी रैली
राहुल गांधी के इस कार्यक्रम के अलावा उनकी योजना महाराष्ट्र के गोंदिया में एक अन्य रैली करने की भी थी। उनका यह दौरा नागपुर में संविधान पर आयोजित सम्मेलन और दीक्षाभूमि के दौरे के बाद निर्धारित किया गया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य में तीन रैलियां आयोजित की हैं। जो पूर्वी विदर्भ के चिमुर, सोलापुर और पुणे में हो रही हैं। इन रैलियों के मद्देनज़र सुरक्षा के लिए कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और ड्रोनों पर प्रतिबंध जैसे कदम उठाए गए हैं।
तकनीकी कारणों से नहीं कर पाए जनसभा
राहुल गांधी की रैली रद्द होना चुनावी अभियानों की अनिश्चितता को दर्शाता है। जहां तकनीकी कारणों से योजनाओं में अचानक बदलाव संभव है। महाराष्ट्र में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों ही मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। खासकर कृषि मूल्य निर्धारण और किसानों के कल्याण जैसे मुद्दों पर जोर दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications